देश

Rahul Gandhi US Visit Live Updates : कांग्रेस अगले तीन-चार विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर देगी : राहुल गांधी

India news (इंडिया न्यूज़), Rahul Gandhi US Visit Live Updates, वाशिंगटन/नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि उनकी पार्टी अगले 3-4 विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का सफाया कर देगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पास सत्तारूढ़ पार्टी को हराने के लिए आवश्यक मूलभूत चीजें हैं और भारतीय आबादी का एक बड़ा हिस्सा सत्तारूढ़ पार्टी का समर्थन नहीं करता।

अमेरिका के तीन शहरों की अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जाने माने भारतीय-अमेरिकी फ्रैंक इस्लाम द्वारा उनके लिए आयोजित स्वागत कार्यक्रम में यह टिप्पणी की।

कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा कि लोगों को ऐसा लगता है कि आरएसएस (स्वयंसेवक संघ) और भाजपा की ताकत को रोका नहीं जा सकता, लेकिन ऐसा नहीं है। मैं यहां भविष्यवाणी करता हूं कि अगले तीन से चार चुनाव जो हम भाजपा के खिलाफ सीधे लड़ेंगे, उनमें उसका सफाया होगा।

भाजपा के लिए कठिन समय आने वाला

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अभी आपको बता सकता हूं कि विधानसभा चुनाव में उनके लिए वास्तव में कठिन समय आने वाला है। हम उनके साथ वही करेंगे जो हमने कर्नाटक में किया, लेकिन अगर आप भारतीय मीडिया से पूछेंगे तो वे कहेंगे कि ऐसा नहीं होगा।

कर्नाटक में भारी मतों से जीती कांग्रेस

कर्नाटक में 10 मई को हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया था। राहुल गांधी ने भारतीय-अमेरिकियों के आमंत्रित समूह, थिंक-टैंक समुदाय के सदस्यों और सांसदों से कहा कि भारतीय प्रेस वर्तमान में वह दिखा रही है जो पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने कहा, ‘‘ इस बात पर कृपया ध्यान दें कि भारत के 60 प्रतिशत लोग भाजपा को वोट नहीं देते, नरेन्द्र मोदी को वोट नहीं देते। आपको यह याद रखना है। भाजपा के हाथ में ऐसा साधन है, जिसके जरिए वे हल्ला मचा सकते हैं, इसलिए वे चिल्ला सकते हैं.. वे चीजों को तोड-मरोड़ सकते हैं और वे यह काम बेहद अच्छे तरीके से करते हैं। हालांकि उनके पास (उनका समर्थन करने वाली) भारतीय आबादी का विशाल बहुमत नहीं है।

वर्ष के अंत में होंगे 5 राज्यों में विस चुनाव

राहुल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें यकीन है कि कांग्रेस भाजपा को मात दे पाएगी। इस साल के अंत में पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होंगे, जो 2024 में महत्वपूर्ण आम चुनाव के लिए मंच तैयार करेंगे। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष (52) ने कहा, ‘‘ लोकतांत्रिक ढांचे का पुनर्निर्माण आसान नहीं होगा। यह मुश्किल होगा। इसमें समय लगने वाला है, लेकिन हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि भाजपा को हराने के लिए हमारे पास बुनियादी चीजें हैं।

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi Taunt on PM : प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वह भगवान से ज्यादा जानते हैं : राहुल गांधी

यह भी पढ़ें : Telangana Formation Day 2023 : प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं

यह भी पढ़ें : India COVID 19 : देश में जानिए आज इतने आए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 3,736 हुई

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Migrant Worker: गौमांस खाने के शक में हुई थी प्रवासी मजदूर की हत्या, अब लैब रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Migrant Worker: 27 अगस्त को हरियाणा के बाढड़ा और हंसावास…

7 mins ago

Railways: अब रेलवे स्टेशन पर मिल रही महिलाओं को खास सुविधा, जानें क्या है लाभ

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Railways: रेलवे अब महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान…

23 mins ago

PM Modi at Asia-Pacific Conference : भारत की विकास गाथा का हिस्सा बनने का यह सही समय : मोदी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Modi at Asia-Pacific Conference : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

36 mins ago

Van Crushed Child : पानीपत में वैन ने स्कूली बच्चे को कुचला, निजी अस्पताल में तोड़ दिया दम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Van Crushed Child : त्योहारी सीजन में एक परिवार की…

59 mins ago

Haryana Traffic Jam: पंजाब में लगे जाम के कारण लोग हुए परेशान, पुलिस अधिकारीयों को उठाना पड़ा ये कदम

पंजाब में धान की धीमी खरीद के कारण किसानों को कई समस्याओं का सामने करना…

1 hour ago

Raghuvir Singh Kadian: रघुवीर सिंह कादियान को लेकर सत्र में हुआ हाई ड्रामा, कांग्रेस नेता बुरी तरह भड़के

हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनने के बाद कांग्रेस लगातार सत्तारूढ़ बीजेपी पर निशाना साधे…

2 hours ago