देश

Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस ने राजस्थान को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी : शाह

India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan Elections 2023, जयपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि इसने 5 साल के कार्यकाल में राज्य को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शाह ने कांग्रेस सरकार को ‘सबसे भ्रष्ट सरकार’ बताया। वह नावां विधानसभा सीट के कुचामन कस्बे में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘पांच साल अशोक गहलोत की सरकार चली और अशोक गहलोत की सरकार ने इस वीर भूमि को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सबसे भ्रष्ट सरकार अगर कहीं पर रही है तो वह यहां है। राजस्थान की सरकार सबसे भ्रष्ट है।’’

मुख्यमंत्री गहलोत पर कटाक्ष

कथित ‘लाल डायरी’ प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत पर कटाक्ष करते हुए शाह ने कहा, ‘‘लाल कलर देखकर गहलोत जी भड़क जाते हैं। कुछ भी लाल हो, गहलोत जी को लाल डायरी ही नजर आती है और कुछ नजर नहीं आता।’’ शाह ने विभिन्न विभागों में घोटालों का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां खनन विभाग में 66 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया और जल जीवन मिशन के नाम पर 20,000 करोड़ रुपए खा गए।

शाह ने कहा, ‘‘गहलोत जी ने तुष्टिकरण की राजनीति की सारी सीमाएं लांघ दी हैं।’’ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘चाहे बिजली देनी हो, स्वास्थ्य सुरक्षा ठीक करनी हो या कानून व्यवस्था ठीक करनी हो, ये काम केवल और केवल कमल फूल की सरकार कर सकती है, भाजपा सरकार कर सकती है।’’ शाह ने कहा कि राज्य सरकार ने पेपर लीक मामले में ‘विश्व रिकार्ड’ बनाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘आप कमल फूल की सरकार बना दीजिए, आने वाले दिनों में हम ऐसी व्यवस्था करेंगे कि राजस्थान में एक भी पेपर लीक नहीं होगा।’’ उन्होंने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए दावा किया कि कांग्रेस पार्टी ना देश को सुरक्षित रख सकती है, न देश को समृद्ध कर सकती है, न देश को दुनिया में गौरव दिला सकती है। उन्होंने कहा ‘‘नरेन्द्र मोदी ने नई संसद बनाई, कर्तव्य पथ बनाया.. भारत के तिरंगे को चंद्रमा पर ले जाने का काम मोदी जी ने किया है।’’ राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh-Mizoram Assembly Elections Live Updates : छत्तीसगढ़-मिजोरम में मतदान जारी, अभी तक इतनी हो चुकी वोटिंग

यह भी पढ़ें : India COVID : देश में कोरोना के अब मात्र इतने मरीज

यह भी पढ़ें : Delhi Odd-Even Rule : केजरीवाल सरकार का ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू करने का फैसला

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द

कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…

1 hour ago

CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें

कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…

2 hours ago

Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…

2 hours ago

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…

3 hours ago