देश

Rakesh Tikait on Wrestler Protest : बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हुई तो देशभर में तेज किया जाएगा आंदोलन : राकेश टिकैत 

इशिका ठाकुर, India news (इंडिया न्यूज़), Rakesh Tikait on Wrestler Protest, चंडीगढ़ : पहलवानों के समर्थन में राकेश टिकैत का बड़ा बयान सामने आया है। जी हां उन्होंने कुरुक्षेत्र में कहा कि अगर 9 जून तक बृजभूषण को गिरफ्तार नहीं किया गया तो देशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा। 9 जून के बाद खिलाड़ियों को वापस जंतर-मंतर पर छोड़कर राकेश टिकैत आएंगे।

पहलवानों का आंदोलन अब देशव्यापी आंदोलन बना

पहलवानों का आंदोलन अब देशव्यापी आंदोलन बन चुका है। कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में इस आंदोलन को तेज करने के लिए उत्तर भारत की सभी खाप प्रतिनिधियों के द्वारा एक महापंचायत रखी गई जिसमें प्रतिनिधियों के अलावा किसान संगठनों के प्रतिनिधि व अन्य सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल हुए। करीब 6 घंटे चली बैठक के बाद कुछ फैसले खाप प्रतिनिधियों के द्वारा लिए गए। बैठक के दौरान खाप प्रतिनिधियों के बीच कुछ जगह नोकझोंक भी दिखी। हालांकि बाद में माहौल को शांत कर इस पंचायत को निर्णय तक पहुंचाया गया।
किसान नेता राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुन: कहा कि सरकार के पास बातचीत के लिए 9 जून तक का समय है और अगर 9 जून तक सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं होती, तब खिलाड़ियों को एक बार फिर से दिल्ली जंतर-मंतर पर लेकर जाएंगे। टिकैत ने कहा कि इस आंदोलन को किसान आंदोलन की तरह गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। हर गांव हर शहर में पंचायतों का दौर शुरू किया जाएगा।
पंचायत के दौरान हुई कुछ हाथापाई की घटनाओं पर राकेश टिकैत ने कहा कि यह लोग भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भेजे गए लोग थे जो माहौल खराब करना चाहते थे।हम इनको पहले ही चिन्हित कर चुके थे। हमें आज यहां से कोई फैसला लेना था और वह हमने ले लिया।
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Kurukshetra University में ‘रत्नावली’ का आगाज़, इतने दिन चलेगा ये राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव   

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kurukshetra University : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव…

7 hours ago

Heroin Recovered : पति-पत्नी 378 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार, बाज़ार में हेरोइन इतनी..कीमत !!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Heroin Recovered : बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल…

7 hours ago

Women Safety को लेकर महिला आयोग गंभीर, 7 माह में आयोग में पहुंची इतनी…शिकायत, 95 प्रतिशत का समाधान 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Women Safety : हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल…

7 hours ago

Rewari News : पत्नी ने पति को ड्यूटी पर जाने से रोका, पति नहीं माना तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : जिले के गांव जयसिंहपुर खेड़ा में दो बच्चों…

8 hours ago