रामलला के मस्तक पर 3 मिनट तक पड़ीं सूरज की किरणें
India News (इंडिया न्यूज), Ram Lalla Surya Tilak : अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रोजाना लाखों श्रद्धालु अपने रामलला के दर्शन कर रहे हैं और लगातार श्रद्धालुओं का यहां तांता लगा हुआ है वहीं आज यहां पहली रामनवमी है। आज दोपहर ठीक 12 बजे रामलला का 3 मिनट तक सूर्य तिलक हुआ। बता दें कि आज सुबह 3.30 बजे ही मंदिर के कपाट खुल गए थे जबकि अन्य दिनों में यह 6.30 बजे खुलते हैं। श्रद्धालु आज रात 11.30 बजे तक प्रभु के दर्शन कर सकेंगे। बता दें कि आज 6 लाख श्रद्धालु अयोध्या में पहुंचे हैं।
जानकारी के अनुसार आज सुबह कपाट खुलने के बाद रामलला का दूध से अभिषेक, फिर श्रृंगार किया गया। इस दौरान भक्त रामलला का दर्शन भी करते रहे। सुबह 5 बजे मंगला आरती हुई। 8 बजे तक 6 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं। राम जन्मभूमि परिसर में लंबी लाइनें लगी हैं। हनुमानगढ़ी के बाहर तेज हवा से सड़क पर लगाए गए पर्दे गिर गए। इस कारण 4 श्रद्धाल घायल हो गए।
आपको यह भी जानकारी दे दें कि श्रीराम मंदिर में प्रकाश परावर्तन नियम के जरिए सूर्य अभिषेक का मॉडल श्रीराम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी के साइंस के छात्रों और प्रोफेसर ने मिलकर तैयार किया है।
यह भी पढ़ें : Patanjali Ads Case : सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव और बालकृष्ण से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा
यह भी पढ़ें : Liquor Scam Case : अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत फिर बढ़ी, 23 तक अभी रहना होगा तिहाड़ में
मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल के इवेंट ट्रायथल में निभा कुमारी इन्सां ने स्वर्ण व टेट्रैथलॉन इवेंट…
करनाल-इशिका ठाकुर, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Renu Bala Gupta : नगर निगम चुनाव को लेकर…
झज्जर शहर के छावनी मोहल्ले में आयोजित सम्मान समारोह एवं रक्तदान और कार्यक्रम में पहुंचे…
रेलवे प्रशासन की गंभीर लापरवाही और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करता है दिल्ली हादसा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), New Delhi Railway Station Accident : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन…
कई दिन पहले व्यापारी के घर पर की थी फायरिंग कर फिरौती मांगी थी पुलिस…