होम / Ram Rahim Parole : राम रहीम को एक बार फिर 40 दिनों की पैरोल

Ram Rahim Parole : राम रहीम को एक बार फिर 40 दिनों की पैरोल

• LAST UPDATED : January 21, 2023

इंडिया न्यूज, Haryana (Ram Rahim Parole) : हरियाणा के जिला रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम आखिर एक बार फिर 40 दिन की पैरोल मिल गई है जिसके बाद वह आज जेल से बाहर आ सकता है। पैरोल मिलते ही राम रहीम यूपी के बरनावा आश्रम में पैरोल काटेगा। आपको बता दें कि इससे पहले राम रहीम को तीन बार पैराल मिल चुकी है। सूत्रों का यह भी मानना है कि वह 25 जनवरी को सिरसा डेरे में में शाह सतनाम के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भी आएगा।

एप्लिकेशन को लेकर हनीप्रीत और वकील पहुंचे थे जेल

राम रहीम की पैरोल के कागजातों को कार्रवाई को लेकर मुंहबोली बेटी हनीप्रीत और उसका अधिवक्ता रोहतक सुनारिया जेल पहुंचा था। मालूम रहे कि डेरामुखी राम रहीम साध्वी यौन शोषण मामले, छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में 20 साल की सजा काट रहा है।

जानिए कब-कब मिली पैरोल

आपको इस बारे में भी बताते हैं कि डेराप्रमुख को कब-कब और कितनी पैरोल मिली है। राम रहीम को साल 2022 में पहली बार 21 दिन की फरलो और 70 दिन की पैरोल मिली। इस दौरान 40 दिन की पैरोल पर तीन गाने भी लॉन्च किए। वह बरनावा आश्रम में पहले भी 2 बार पैरोल काट चुका है। आज फिर डेरामुखी रामरहीम को जनवरी 2023 के पहले माह में 40 दिन की पैरोल मिली।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox