होम / Ram Rahim Political Wing Dissolved : आखिर अब राम रहीम ने राजनीति से की तौबा, पॉलिटिकल विंग भंग

Ram Rahim Political Wing Dissolved : आखिर अब राम रहीम ने राजनीति से की तौबा, पॉलिटिकल विंग भंग

• LAST UPDATED : March 14, 2023

इंडिया न्यूज, Haryana (Ram Rahim Political Wing Dissolved) : 2024 के लोकसभा चुनाव से 9 महीने पहले डेरा प्रमुख राम रहीम ने अब राजनीति से तौबा कर ली है और डेरामुखी के पॉलिटिकल विंग को भंग कर दिया है। राम रहीम ने अपने अनुयायियों से कहा कि अब डेरे का कोई भी राजनीतिक विंग नहीं होगा।

आपको जानकारी दे दें कि अब तक चुनाव में किस सियासी पार्टी का समर्थन करना है, इसका फैसला यही पॉलिटिकल विंग करता था। जिस समय चुनाव होता है उससे  24 घंटे पहले अपने नेटवर्क के जरिये डेरे के लाखों अनुयायियों तक संदेश भी पहुंचाता था।

यह भी पढ़ें : Supreme Court on Ram Rahim Real-Fake : राम रहीम असली-नकली मामले की याचिका खारिज

2007 में हुआ था विंग का गठन

मालूम रहे कि डेरा सच्चा सौदा के पॉलिटिकल विंग का गठन 2007 में किया गया था। राम रहीम पिछले कुछ चुनाव में अपने अनुयायियों को एक दल के पक्ष में वोट देने का संदेश देता रहा है। हालांकि डेरा कभी खुलकर ये समर्थन नहीं देता दिखा और मतदान से 24 घंटे पहले डेरे के इसी पॉलिटिकल विंग की ओर से डेराप्रेमियों को संदेश पहुंचाया जाता रहा है। डेरे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक राम रहीम ने यह फैसला इसलिए लिया, क्योंकि डेरा अब समाजसेवा के काम पर फोकस करना चाहता है।

अब किसी पार्टी का समर्थन नहीं

पंजाब-हरियाणा और हिमाचल में तमाम पार्टियों के नेता चुनाव से पहले समर्थन पाने के लिए इन डेरों की शरण में पहुंचते रहे हैं। इसे लेकर विवाद भी होता है, ऐसे में डेरा सच्चा सौदा अब किसी पार्टी को खुलकर समर्थन करता नजर नहीं आना चाहता। इसी वजह से राम रहीम ने डेरे का पॉलिटिकल विंग खत्म कर दिया है।

इन मामलों में सजा भुगत रहा डेरामुखी

राम रहीम को 2017 में डेरे की 2 साध्वियों के यौन शोषण मामले में 10-10 वर्ष की सजा सुनाई गई है, उसके बाद से वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। उसे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड और डेरे के पूर्व मैनेजर रणजीत सिंह हत्या से जुड़े केस में भी उम्रकैद की सजा हो चुकी है।

इस-इस समय मिली थी पैरोल

  • पहली बार पंजाब-यूपी विधानसभा चुनावों में मिली थी राहत।
  • साल-2022 में 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी।
  • साल-2022 में ही 17 जून-2022 को 30 दिन की पैरोल मिली।
  • साल 2022 में अक्टूबर में फिर से 40 दिन की पैरोल ।
  • साल 2023 में 21 जनवरी को मिली 40 दिन की पैरोल।

यह भी पढ़ें : H3N2 Virus : हरियाणा-कर्नाटक के बाद अब गुजरात में H3N2 से महिला की मौत

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox