Ram Rahim Political Wing Dissolved : आखिर अब राम रहीम ने राजनीति से की तौबा, पॉलिटिकल विंग भंग

इंडिया न्यूज, Haryana (Ram Rahim Political Wing Dissolved) : 2024 के लोकसभा चुनाव से 9 महीने पहले डेरा प्रमुख राम रहीम ने अब राजनीति से तौबा कर ली है और डेरामुखी के पॉलिटिकल विंग को भंग कर दिया है। राम रहीम ने अपने अनुयायियों से कहा कि अब डेरे का कोई भी राजनीतिक विंग नहीं होगा।

आपको जानकारी दे दें कि अब तक चुनाव में किस सियासी पार्टी का समर्थन करना है, इसका फैसला यही पॉलिटिकल विंग करता था। जिस समय चुनाव होता है उससे  24 घंटे पहले अपने नेटवर्क के जरिये डेरे के लाखों अनुयायियों तक संदेश भी पहुंचाता था।

यह भी पढ़ें : Supreme Court on Ram Rahim Real-Fake : राम रहीम असली-नकली मामले की याचिका खारिज

2007 में हुआ था विंग का गठन

मालूम रहे कि डेरा सच्चा सौदा के पॉलिटिकल विंग का गठन 2007 में किया गया था। राम रहीम पिछले कुछ चुनाव में अपने अनुयायियों को एक दल के पक्ष में वोट देने का संदेश देता रहा है। हालांकि डेरा कभी खुलकर ये समर्थन नहीं देता दिखा और मतदान से 24 घंटे पहले डेरे के इसी पॉलिटिकल विंग की ओर से डेराप्रेमियों को संदेश पहुंचाया जाता रहा है। डेरे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक राम रहीम ने यह फैसला इसलिए लिया, क्योंकि डेरा अब समाजसेवा के काम पर फोकस करना चाहता है।

अब किसी पार्टी का समर्थन नहीं

पंजाब-हरियाणा और हिमाचल में तमाम पार्टियों के नेता चुनाव से पहले समर्थन पाने के लिए इन डेरों की शरण में पहुंचते रहे हैं। इसे लेकर विवाद भी होता है, ऐसे में डेरा सच्चा सौदा अब किसी पार्टी को खुलकर समर्थन करता नजर नहीं आना चाहता। इसी वजह से राम रहीम ने डेरे का पॉलिटिकल विंग खत्म कर दिया है।

इन मामलों में सजा भुगत रहा डेरामुखी

राम रहीम को 2017 में डेरे की 2 साध्वियों के यौन शोषण मामले में 10-10 वर्ष की सजा सुनाई गई है, उसके बाद से वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। उसे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड और डेरे के पूर्व मैनेजर रणजीत सिंह हत्या से जुड़े केस में भी उम्रकैद की सजा हो चुकी है।

इस-इस समय मिली थी पैरोल

  • पहली बार पंजाब-यूपी विधानसभा चुनावों में मिली थी राहत।
  • साल-2022 में 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी।
  • साल-2022 में ही 17 जून-2022 को 30 दिन की पैरोल मिली।
  • साल 2022 में अक्टूबर में फिर से 40 दिन की पैरोल ।
  • साल 2023 में 21 जनवरी को मिली 40 दिन की पैरोल।

यह भी पढ़ें : H3N2 Virus : हरियाणा-कर्नाटक के बाद अब गुजरात में H3N2 से महिला की मौत

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Administrative Secretaries को धान और बाजरा खरीद की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी करने के निर्देश

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Administrative Secretaries : हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. टी.वी.एस.एन. प्रसाद…

26 mins ago

Ratan Tata funeral : पार्थिव शरीर वर्ली श्मशान घाट पहुंचा, अंतिम दर्शनों को लेकर उमड़ी लोगों की भारी भीड़

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ratan Tata funeral : दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव…

50 mins ago

Ram Bilas Sharma महेंद्रगढ़ के विधायक को जीत की दी बधाई, महेंद्रगढ़ विकास में सहयोग का किया वादा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ram Bilas Sharma :भाजपा  के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास…

1 hour ago

Anil Vij : कांग्रेस अपनी हार का संस्कार…, पीसी कर ये बोले 7वीं बार विधायक बने अनिल विज

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Anil Vij : हरियाणा विधानसभा के चुनाव के बाद अब…

1 hour ago

Holidays October 2024: हरियाणा में लगातार 4 दिन की छुट्टी, जानिए कौन-सी सेवाएं रहेंगी बंद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Holidays October 2024: अक्टूबर का महीना त्योहारों की बहार लेकर…

2 hours ago