होम / Ram Rahim Parole : डेरा प्रमुख राम रहीम जेल से आया बाहर, सीधा पहुंचा यूपी बागपत आश्रम

Ram Rahim Parole : डेरा प्रमुख राम रहीम जेल से आया बाहर, सीधा पहुंचा यूपी बागपत आश्रम

• LAST UPDATED : October 15, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News (Ram Rahim Parole) : एक बार फिर सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम (Ram Rahim) को 40 दिनों की पैरोल मिल गई है जिसके बाद वे सीधा उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम (Baghpat Ashram) में पहुंचा है। बता दें कि हरियाणा में आदमपुर उपचुनाव और पंचायत चुनावों से ऐन पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम जेल से बाहर आया है। जेल से बागपत आश्रम पहुंचकर सबसे पहले एक 2 मिनट 15 सेकेंड का एक वीडियो जारी कर अपने अनुयायिओं को संदेश भेजा है।

जेल से बाहर मनेगी राम रहीम की दिवाली

40 दिनों की डेराप्रमुख को पैरोल मिल चुकी है तो इसके कोई संदेह नहीं कि इस बार की दिवाली रामरहीम की जेल के बाहर ही मनेगी। पैरोल मिलने की जानकारी मिलने पर पहले अनुयायिओं को लग रहा था कि वे इस बार सिरसा डेरे में दिवाली मनाएंगे लेकिन सरकार की ओर से परमिशन नहीं मिल सकी जिस कारण वे सीधी यूपी के बागपत आश्रम में पहुंचे।

जैसे आपको जिम्मेदार लोग बताएं, वैसा ही करना…

वीडियो संदेश में डेराप्रमुख ने कहा कि हम आश्रम में पहुंच चुके हैं। मालिक सबको खुशियां दें। पहले की तरह जैसे आपको बोला था, मानते रहना। मनमर्जियां नहीं करनी। जिम्मेदार लोगों की बात माननी है। हमें अपने बच्चों पर बहुत गर्व है। परम पिता परमात्मा आपको बहुत खुशियां दें। हमें पता है कि आपने हमारी बात माननी है।

जेल से रामरहीम को लाने शिष्या हनीप्रीत सहित प्रीतम सिंह पहुंचे

राम रहीम को आज ही पैरोल पर रिहा किया गया है तो इस दौरान उसे लेने के लिए मुख्या शिष्या हनीप्रीत (Honey Preet) और डेरा प्रमुख का अंगरक्षक प्रीतम सिंह रोहतक सुनारियां जेल में पहुंचे। इस दौरान हनीप्रीत के साथ डेराप्रमुख राम रहीम दो गाड़ियों में सवार होकर यूपी के बागपत पहुंचे।

पहले 2 बार मिल चुकी है पैरोल

मालूम रहे कि इससे पहले भी राम रहीम को फरवरी 2022 और जून, 2022 में पैरोल मिली थी। अब तक राम रहीम को 51 दिन की छुट्टी मिल चुकी है। पहली जब पैरोल मिली थी तब वह गुरुग्राम के आश्रम में रहा था। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम (Baghpat Ashram) में 30 दिन रहा और अब उन्हें 40 दिन की पैरोल मिली है। ज्ञात रहे कि इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि डेराप्रमुख जमानत मिलने पर सिरसा डेरा आएगा और यहीं पर दिवाली मनाएगा लेकिन सरकार की मंजूरी नहीं मिल सकी।

इन मामलों में सजा काट रहा है डेरा प्रमुख

सन् 2017 से साधवी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख रोहतक की सुनारियां जेल में सजा काट रहा है। उसे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर केस में 20 साल, रणजीत हत्याकांड में भी 20 वर्ष की सजा हो चुकी है। इसके अतिरिक्त साध्वियों से यौन शोषण मामले में भी 10-10 साल की सजा हो रखी है।

ये भी पढ़ें : Ram Rahim Parole : राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox