देश

Ratan Tata Quotes on Success : रतन टाटा की वो बातें… जो आपके जीवन को दे सकती हैं नई दिशा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ratan Tata Quotes on Success : देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में शामिल रतन टाटा बेशक हमारे बीच में नहीं रहे लेकिन उनके विचार आज भी लोगों के दिलो दिमाग में हैं। क्योंकि उन्होंने देश के लिए कई ऐसे काम किए हैं, जिसके कारण देशवासी उनका नाम  सदियों तक सम्मान के साथ लेते रहेंगे। रतन टाटा अरबपति कारोबारी होने के साथ-साथ बेहद दरियादिली व्यक्तित्व वाले इंसान भी हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग उनको काफी पसंद करते हैं।

मालूम रहे कि विश्व के जाने-माने दिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा 86 साल की उम्र में कल रात निधन हुआ है। रतन टाटा पिछले कई साल से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और दो दिन पहले ही अस्पताल में दाखिल हुए थे। हम आपको रतन टाटा के कुछ ऐसे विचारों से अवगत करवा रहे हैं जो उन्होंने अपनी जिंदगी में अपनाए जिनके बलबूत पर उन्होंने सफलता की कई बुलंदियां हासिल की।

Ratan Tata Quotes on Success : जानें सफलता के उनके नियम

  • सत्ता और धन, मेरे सिद्धांत नहीं हैं।
  • जिस दिन मैं उड़ने में सक्षम नहीं होऊंगा, वह दिन मेरे लिए दुखद दिन होगा।
  • अंत में हमें केवल उन अवसरों का पछतावा होता है जिन्हें हमने नहीं भुनाया।
  • हर छोटा अवसर आपको बड़ा बना सकता है।
  • सबसे बड़ी विफलता प्रयास न करना।
  • मैं चीजों को भाग्य पर छोड़ने में विश्वास नहीं करता।
  • मैं कड़ी मेहनत और तैयारी में विश्वास करता हूं।
  • लोहे को नष्ट नहीं कर सकते, लेकिन उसका अपना जंग ही उसे नष्ट कर सकता है। इसी तरह, कोई भी व्यक्ति को नष्ट नहीं कर सकता, पर उसकी अपनी मानसिकता नष्ट कर सकती है।
  • जो लोग आप पर पत्थर फेंकते हैं, वे आप वापस उन पर न फेंके बल्कि उन्हें स्मारक बनाने के लिए इस्तेमाल करें।
  • जीवन में उतार-चढ़ाव आगे बढ़ने के लिए बहुत जरूरी हैं, क्योंकि एक सीधी रेखा काफी खतरनाक है जीवन में, यहां तक कि इसीजी में भी, इसका मतलब है कि हम जीवित नहीं हैं।
  • सफलता पद से नहीं मापी जाती, बल्कि दूसरों पर आपके प्रभाव से मापी जाती है।
  • मैं चीजों को किस्मत पर छोड़ने में विश्वास नहीं करता। मैं कड़ी मेहनत और तैयारी में विश्वास करता हूं।
  • अगर आप तेज चलना चाहते हैं तो अकेले चलें। लेकिन अगर आप दूर तक चलना चाहते हैं तो साथ चलें।
  • नेतृत्व का मतलब प्रभारी होना नहीं है। इसका मतलब है अपने प्रभार में आने वालों का ख्याल रखना।

Ratan Tata Passes Away: अलविदा कह गए टाटा के रत्न , फैक्ट्री की भट्ठी से की जीवन की शुरुआत ऐसा रहा इनका इतिहास

Amit Sood

Recent Posts

Ratan Tata Death News: आखिर कौन हैं शांतनु, जिन्हे पल-पल याद करते थे रतन टाटा? बुढ़ापे में बने सहारा

भारत की जानी-मानी हस्ती और टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा का 86 साल…

6 mins ago

Dussehra 2024 : इस बार पंचकूला में जलेगा इतने फीट ऊंचा रावण…., लाखों रुपए किए गए खर्च

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Dussehra 2024 : पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में…

21 mins ago

Haryana Crime News: हरियाणा में बदमाशों का कहर, महिला पर हुआ ऐसा हमला जिसे जानकर कांप जाएगी आपकी रूह, पति पर लगाया आरोप

हरियाणा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। लगातार हरियाणा में अपराध…

58 mins ago

Election Result : नूंह हिंसा के आरोपी को बड़ा झटका, बिट्टू बजरंगी की जमानत हुई जब्त, जानिए कितने वोट मिले

फरीदाबाद-एनआईटी विधानसभा सीट से निर्दलीय लड़ा था चुनाव India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result…

1 hour ago