Categories: देश

आरबीआई ने दी राहत भरी खबर, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होगा

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली (RBI statement on Repo Rate): आरबीआई ने आज महंगाई के मोर्चे पर राहत भरी खबर दी है। रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने वित्‍त वर्ष 2024 की पहली मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान किया,  जिसमें गवर्नर ने रेपो रेट (Repo rate) में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है।

रेपो रेट 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि कोर महंगाई दर अभी भी ऊपरी स्तर पर बनी हुई है। हालांकि, FY24 में महंगाई में कमी का अनुमान है। उन्होंने FY24 में 6.5% GDP ग्रोथ का अनुमान जताया है। उन्होंने कहा कि Q4 में निजी खपत में धीमापन देखा गया है। बेहतर रबी फसल से ग्रामीण मांग में सुधार की उम्मीद है. MPC के 6 में से 5 सदस्य अकोमोडेटिव रुख वापस लेने के पक्ष में थे।

इससे पहले, आरबीआई ने रेपो रेट में लगातार 6 बार इजाफा किया था। केंद्रीय बैंक ने मई 2022 से रेपो रेट को बढ़ाना शुरू किया था. तब से पिछली पॉलिसी तक ब्‍याज दरें 250 बेसिस प्‍वाइंट बढ़ चुकी हैं. हाल ही मे फेडरल रिजर्व, यूरोपियन सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ इंग्लैंड समेत दुनिया के तमाम केंद्रीय बैंकों ने ब्‍याज दरें बढ़ाई हैं।

हर 2 महीने में होती है मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग

बता दें कि मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग हर दो महीने में होती है। पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की पहली मीटिंग अप्रैल-2022 में हुई थी। तब RBI ने रेपो रेट को 4% पर स्थिर रखा था, लेकिन RBI ने 2 और 3 मई को इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर रेपो रेट को 0.40% बढ़ाकर 4.40% कर दिया था।

22 मई 2020 के बाद रेपो रेट में ये बदलाव हुआ था। महंगाई को काबू करने के लिए 6 से 8 जून को हुई मीटिंग में रेपो रेट में 0.50% इजाफा किया। इससे रेपो रेट 4.40% से बढ़कर 4.90% हो गई। फिर अगस्त में इसे 0.50% बढ़ाया गया, जिससे ये 5.40% पर पहुंच गई।

इसके बाद सितंबर में ब्याज दरें 5.90% हो गईं। फिर दिसंबर में ब्याज दरें 6.25% पर पहुंच गईं। इसके बाद वित्त वर्ष 2022-23 की आखिरी मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग फरवरी में हुई, जिसमें ब्याज दरें 6.25% से बढ़ाकर 6.50% कर दी गई थीं।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

1 hour ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

1 hour ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

2 hours ago