होम / Republic Day Parade 2024 : पहली बार दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च करेगी

Republic Day Parade 2024 : पहली बार दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च करेगी

• LAST UPDATED : January 10, 2024

India News (इंडिया न्यूज), Republic Day Parade 2024, नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए 26 जनवरी को 75वें गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर मार्च करेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इतिहास में यह पहली बार होगा जब मार्चिंग दस्ते में केवल महिला कर्मी शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 80 प्रतिशत प्रतिभागी पूर्वोत्तर राज्यों से हैं।

जी हां, हर बार की तरह इस बार भी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी जोरों पर है। इस अवसर पर कई आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार सभी के आकर्षण का केंद्र दिल्ली पुलिस की महिलाकर्मी रहने वाली हैं क्योंकि दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए इस बार 26 जनवरी को परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर मार्च करेगी।

जानिए ये करेंगी टुकड़ी को लीड

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की महिला अधिकारी श्वेता के. सुगथन 194 महिला हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। दिल्ली पुलिस के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब मार्चिंग दस्ते में केवल महिला कर्मी ही शामिल होंगी।

बता दें कि गणतंत्र दिवस शिविर 2024 का उद्घाटन 5 जनवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया था जिसका 28 जनवरी को होगा। इस एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2024 में इस बार 2,274 कैडेट भाग लेंगे। इस बार एनसीसी में महिला कैडेट की भागीदारी बढ़ाई गई है। इस दौरान पीएम रैली, कर्तव्यपथ और गार्ड ऑफ ऑनर में एनसीसी के कैडेट परेड करते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें : Jammu Kashmir Weather : कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, बर्फबारी का इंतजार

यह भी पढ़ें : Ayodhya Ram Mandir : प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन इन चीजों पर बैन

ये भी पढ़ें : Arvind Kejriwal लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों के आकलन के लिए गोवा जाएंगे

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT