Categories: देश

Republic Day Parade 75 लड़ाकू विमान दिखाएंगे जलवा

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Republic Day Parade देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है और उसमें परेड के दौरान दिखाई जाने वाली झांकियों को काफी पसंद किया जाता है क्योंकि इन झांकियों में भारत की विरासत और सांस्कृतिक झलक दिखाई देती है। वहीं इस बार गणतंत्र दिवस परेड काफी होगी। इस बार समारोह में 5 राफेल सहित 75 लड़ाकू विमान अब तक के सबसे भव्य फ्लाईपास्ट में शामिल होंगे जो आसमान से दुनिया को देश की ताकत दिखाएंगे।

17 जगुआर विमान बनाएंगे अमृत महोत्सव के 75वें वर्ष की आकृति (75 aircraft)

विंग कमांडर इंद्रनील नंदी ने कहा कि भारतीय वायुसेना, थल सेना और नौसेना के विमानों सहित कुल 75 लड़ाकू विमानों के साथ गणतंत्र दिवस परेड के दौरान राजपथ पर होने वाला यह अब तक का सबसे भव्य फ्लाईपास्ट होगा। उन्होंने कहा कि 17 जगुआर विमान अमृत महोत्सव के 75वें वर्ष की आकृति बनाते हुए आसमान में दिखाई देंगे। पहली बार होगा जब नौसेना के MiG29K और P8I लड़ाकू विमान भी इस समारोह में भाग लेंगे।

दिल्ली परेड में 24 हजार लोग ही हो सकेंगे शामिल (Republic Day)

कोरोना के चलते इस साल दिल्ली परेड में केवल 24 हजार लोग ही शामिल हो सकेंगे। वहीं इस बार गणतंत्र दिवस उत्सव 24 जनवरी के बजाय 23 जनवरी से ही शुरू हो रहा है, क्योंकि इस दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जाती है। यह भी मालूम हुआ है कि इस बार पांच मध्य एशियाई देशों किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधि गणतंत्र दिवस 2022 समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

Also Read: Covid Cases Report Today 2,58,089 नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

9 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

10 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

10 hours ago