होम / Retirement age in France : फ्रांस में बढ़ गई रिटायरमेंट की उम्र, बिल बन गया कानून

Retirement age in France : फ्रांस में बढ़ गई रिटायरमेंट की उम्र, बिल बन गया कानून

• LAST UPDATED : March 21, 2023

इंडिया न्यूज, पैरिस (Retirement age in France) : पिछले दिनों फ्रांस की सरकार ने देश में कर्मचारियों की रिटायरमेंट की आयु सीमा बढ़ाने का बिल पेश किया था। इस बिल का हर तरफ विरोध किया गया। लेकिन अब यह बिल पास होकर कानून बन चुका है। इस तहर इस कानून के तहत अब फ्रांस में कर्मचारियों को 64 वर्ष की आयु में रिटायरमेंट मिलेगी। फ्रांस की सरकार दोनों अविश्वास मत जीत गई है। रिटायरमेंट एज बढ़ाने को लेकर फ्रांस सरकार के खिलाफ दो अविश्वास प्रस्ताव लाए गए थे। इसी के साथ रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने वाला बिल अब कानून बन गया है।

62 से 64 साल कर दी गई रिटायरमेंट की उम्र

कर्मियों की रिटायरमेंट ऐज 62 से बढ़ाकर 64 साल कर दी है। सरकार के इस फैसले से वहां के हजारों कर्मचारी प्रभावित होंगे। जिससे वे सड़कों पर उतर आए हैं। आपको बता दें कि फ्रांस के पीएम ने इस बिल को पास करने के लिए आर्टिकल 49.3 का इस्तेमाल किया है जिसके तहत बहुमत न होने पर सरकार के पास बिना वोटिंग के बिल पास करने का अधिकार होता है।

पेरिस की सड़कों पर उतरे हजारों लोग

सरकार के इस फैसले के बाद हजारों लोग पेरिस की सड़कों पर उतर आए। इस दौरान प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए। पुलिस को उनपर काबू पाने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा व पुलिस ने सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया। सरकार के फैसले के विरोध में 23 मार्च को कई फ्रेंच यूनियन ने हड़ताल की घोषणा की है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में फ्रांस में सरकार और लोगों के बीच टकराव बढ़ेगा।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox