होम / Kiren Rijiju : पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभालेंगे अब किरेन रीजीजू

Kiren Rijiju : पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभालेंगे अब किरेन रीजीजू

• LAST UPDATED : May 18, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Kiren Rijiju, नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बृहस्पतिवार को अचानक फेरबदल किया गया और किरेन रीजीजू की जगह संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया और रीजीजू अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभालेंगे।

न्यायिक नियुक्तियों को लेकर उच्चतम न्यायालय के साथ लगातार टकराव का सामना करने वाले रीजीजू सात जुलाई, 2021 को कानून मंत्री बने थे। उस समय खेल मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री रीजीजू को भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद के इस्तीफे के बाद यह जिम्मेदारी मिली थी।.

कानून मंत्री के रूप में काम करना सम्मानजनक रहा : रीजीजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने बृहस्पतिवार को कहा कि विधि और न्याय मंत्री के रूप में काम करना उनके लिए सम्मान की बात रही। उन्होंने प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालयों और निचली न्यायपालिका के न्यायाधीशों और विधि अधिकारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।

इसके कुछ घंटे पहले ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में किए गए फेरबदल में रीजीजू को कानून मंत्री पद से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। रीजीजू ने कहा कि वह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करने के लिए आशान्वित हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री के रूप में काम करना सम्मानजनक रहा।

अरुणाचल प्रदेश से तीसरी बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे रीजीजू ने कहा, ‘‘मैं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वप्न को उसी ऊर्जा और उत्साह के साथ पूरा करने के लिए आशान्वित हूं जिसे मैंने भाजपा के एक विनम्र कार्यकर्ता के रूप में आत्मसात किया है।

यह भी पढ़ें : Arjun Ram Meghwal became law minister : किरेन रीजीजू को कानून मंत्रालय से हटाया गया, मेघवाल बने विभाग के नए मंत्री

यह भी पढ़ें : Ratan Lal Kataria : मौत के 23 घंटे पहले केंद्र के कार्यों का किया था गुणगान

यह भी पढ़ें : MP Ratan Lal Kataria Passed Away : नहीं रहे भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया, अंतिम संस्कार आज

Tags: