देश

Kiren Rijiju : रीजीजू ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभाला

India News (इंडिया न्यूज), Kiren Rijiju, नई दिल्ली : किरेन रीजीजू ने शुक्रवार को पृथ्वी विज्ञान मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है और उन्हें विभिन्न विभागों में कामकाज का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। रीजीजू को विधि एवं न्याय मंत्री के पद से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने अपने पूर्व मंत्रालय संबंधी प्रश्नों का उत्तर देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये प्रश्न अब प्रासंगिक नहीं हैं और वह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सेवाएं देने के लिए उत्सुक हैं।

ये भी रहे मौजूद

रीजीजू द्वारा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभाले जाने के अवसर पर भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र और अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार विश्वजीत सहाय भी उपस्थित थे।सचिव एम रविचंद्रन सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी जी-20 अनुसंधान एवं नवोन्मेष पहल समूह (आरआईआईजी) के सम्मेलन के लिए दीव में हैं।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बृहस्पतिवार को चौंकाने वाले एक बदलाव के तहत किरेन रीजीजू को विधि एवं न्याय मंत्री के पद से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का जिम्मा सौंप दिया गया। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल अब देश के विधि व न्याय (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री बन गए हैं। मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार दिए जाने के बाद इस महत्वपूर्ण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में काम कर रहे सत्य पाल (एसपी) सिंह बघेल को हटाकर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री का जिम्मा सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें : Haryana Heavy Storm : प्रदेश में तेज आंधी ने मचाया कहर, कई जगह पेड़ और खंभे गिरे

यह भी पढ़ें : Parivartan Padyatra Day 77:‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ का वीरवार को 77वां दिन

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

11 mins ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

20 mins ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

38 mins ago

Delhi Police के जवान ने दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम, गुरुग्राम पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Delhi Police : हरियाणा में बदमाशों के हौंसले तो बुलंद होते…

2 hours ago