इंडिया न्यूज, फाजिल्का (Road Accident in Fazilka): फाजिल्का में शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में छह माह के बच्चे सहित तीन की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा फाजिल्का में फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव बाधा के नजदीक हुआ। इस हादसे में जहां तीन लोगों की मौत हो गई है वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पूर्व फौजी सुरेंदर सिंह वासी गांव पालीवाला अपने रिश्तेदार के शादी समारोह में फाजिल्का आया हुआ था। समारोह के बाद उनका परिवार वापस घर लौट रहा था।
जैसे ही फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव बाधा के नजदीक पहुंचा कि एक ढाबे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से अचानक कार टकरा गई। इस हादसे में कार सवार छह माह के बच्चे गवीश, मोनिका रानी पत्नी सुरेंद्र सिंह व प्रकाश कौर (55) पत्नी मुख्तियार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरेंद्र सिंह व मुख्तियार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद उनकी चिंताजनक हालत देख श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है।
हर दिन आने वाली लगभग 30-35 प्रतिशत समस्याओं का मौके पर ही हो रहा समाधान…
अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…
हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…
28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा मुख्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Shakti Rani Sharma : गुरुवार देर सायं भाजपा विधायक दल…