Categories: देश

Russia and Ukraine War Update : रूस ने तोड़ा खाद्यान समझौता, यूरोप में बिगड़ सकते हैं हालात

इंडिया न्यूज, Kyiv News (Russia and Ukraine War Update): रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 24 फरवरी, 2022 से लगातार जारी है। इस युद्ध की घोषणा रूस द्वारा की गई थी। युद्ध के शुरू में रूस ने काफी आक्रामक रवैया अपनाया था। इस दौरान यूक्रेन के हर बड़े शहर पर हमला करते हुए रूस ने उसे खंडहर में तबदील कर दिया। हालांकि समय बीतने के साथ ही यूरोपीय यूनियन, अमेरिका और विश्व के कई अन्य प्रमुख देश यूक्रेन की सहायता के लिए आगे आए। जिसके बाद परिस्थितियां बदलने लगी और रूस का कुछ ही दिन में यूक्रेन पर कब्जा करने का सपना अभी भी अधुरा ही है। इसी के साथ ही इस युद्ध के कारण यूरोप में खाद्यान इमरजेंसी के हालात बन गए हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ प्रमुख ने इस हालात से निपटने के लिए रूस और यूक्रेन से अपील की है।

इस तरह पैदा हुआ खाद्यान संकट

दरअसल शनिवार को रूसी नौसेना पर ड्रोन से हमला हुआ। इस हमले में रूस को काफी ज्यादा क्षति हुई। रूस ने इस हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराते हुए कुछ माह पहले हुए खाद्यान्न समझौते को तोड़ने का ऐलान कर दिया। हालांकि यूक्रेन ने ड्रोन हमले से इनकार किया है।

रूस के ऐलान के बाद यूरोप में खाद्यान संकट की संभावना को लेकर हाहाकार मच गई। बहुत सारे छोटे देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ से तुंरत मामले में हस्तक्षेप की मांग की। जिसके बाद संयुक्त राष्टÑ संघ के महासचिव ने रूस से इस समझौते को जारी रखने की अपील की।

यूक्रेन के 12 मालवाहक जहाज खाद्यान लेकर रवाना

रूस द्वारा खाद्यान समझौता तोड़ देने के बाद सोमवार को यूक्रेन के 12 मालवाहक जहाज करीब 3,54,500 टन खाद्यान लेकर रवाना हुए। जिससे यूरोपीय संघ और संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत की सांस लेते हुए उम्मीद जाहिर की कि रूस स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जिम्मेदारी से काम करेगा।

दरअसल जुलाई में रूस और यूक्रेन के बीच तुर्की में एक समझौता किया था जिसमें तुर्की और संयुक्त राष्ट्र संघ ने मध्यस्थता की थी। इस समझौते के अनुसार रूस ने अपनी समुद्री सीमाएं यूक्रेन के उन मालवाहक जहाजों के लिए खोली थी जिनके द्वारा यूक्रेन से यूरोप में खाद्यान भेजे जाने थे।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

PM Tweet : नायब सैनी की मुलाकात के बाद पीएम ने ये किया ट्वीट…

पीएम ने विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए दी बधाई India News…

17 mins ago

Karnal News : गांव से 5 बच्चों की मां आशिक के साथ हुई फरार, और…

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal News : प्यार वो बला है, जो इस दुनिया…

53 mins ago

CM Saini: ज्यादा भ्रष्ट कौन है? दिल्ली से सीएम सैनी ने विपक्ष पार्टियों की बताई सच्चाई

CM Saini: ज्यादा भ्रष्ट कौन है? दिल्ली से सीएम सैनी ने विपक्ष पार्टियों की बताई…

1 hour ago

National Discus Throw Competition : हरियाणा के इस खिलाड़ी ने जीता गोल्ड मेडल, भव्य स्वागत

रादौर के गावं सिली कलां पहुंचे पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत India News Haryana…

2 hours ago

Anurag Thakur: “कांग्रेस का ‘खटा-खट’ मॉडल फेल हो गया…”, कांग्रेस के हार पर अनुराग ठाकुर का तंज

Anurag Thakur: "कांग्रेस का 'खटा-खट' मॉडल फेल हो गया...", कांग्रेस के हार पर अनुराग ठाकुर…

2 hours ago

Manohar Lal Khattar: ‘हरियाणा में BJP की जीत की बड़ी वजह…’, मनोहर लाल खट्टर ने बीजेपी की जीत की बताई वजह

Manohar Lal Khattar: 'हरियाणा में BJP की जीत की बड़ी वजह...', बीजेपी की जीत की…

2 hours ago