Russia-Ukraine Conflict Continues
इंडिया न्यूज, मास्को/कीव/वाशिंगटन।
Russia-Ukraine Conflict Continues रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine) के बीच द्वंद लगातार बढ़ता जा रहा है। बेलारूस में सोमवार को जहां दोनों देशों के बीच वार्ता बेनतीजा रही। इस बीच रूस ने परमाणु ट्रायड की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर 84 किलोमीटर लंबा रूसी सैन्य काफिला लगातार बढ़ रहा है। इसकी सेटेलाइट तस्वीरें भी जारी हुई हैं। वहीं बैठक बनतीजा होने के कारण रूस ने यूक्रेन पर हमले और तेज कर दिए हैं। अब रूस ने यूक्रेन के सैन्य बेस को निशाना बना दिया है जिसमें 70 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो गई है।
रूस-यूक्रेन के बीच पिछले दिनों से जंग अब और तेज हो गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि पिछले 5 दिनों में रूस ने यूक्रेन में 113 क्रूज मिसाइलें और 56 रॉकेट दागे हैं। वहीं यह भी बता दें कि सैटेलाइट तस्वीरों में यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर 64 किलोमीटर लंबा सैन्य काफिला बढ़ता दिखाई दिया है। काफिले में सेना के ट्रक, टैंक और सैनिक शामिल हैं।
ऑपरेशन गंगा के तहत, यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर सातवीं फ्लाइट भी भारत पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह 182 भारतीय नागरिकों को लेकर सातवीं फ्लाइट रोमानिया से मुंबई पहुंची। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने मुंबई हवाई अड्डे पर भारतीय छात्रों का स्वागत किया।
कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Congress MP Jai Prakash : कैथल जिला की गुहला-चीका विधान सभा…
कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…
गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Fraud Name Of Sending Abroad : पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के…