इंडिया न्यूज, मास्को (Russia Ukraine War 21 Feb Update) : रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को एक साल पूरा होने में मात्र दो दिन शेष बचे हैं। इस दौरान दोनों देशों को बहुत ज्यादा क्षति हुई है। इस युद्ध में जहां रूसी हमलों से यूक्रेन के ज्यादात्तर शहर तबाही का मंजर देख चुके हैं वहीं रूसी सेना को भी काफी ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा है। रूस को इस युद्ध की वजह से काफी ज्यादा आर्थिक नुकसान हुआ है और उसकी अर्थव्यवस्था पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
इसी बीच पुतिन ने रूस की जनता को संबोधित किया। पुतिन ने कहा- रूस ने शुरुआत में जंग को टालने के लिए तमाम डिप्लोमैटिक कोशिशें कीं, लेकिन नाटो और अमेरिका ने इन्हें कामयाब नहीं होने दिया। हम अब भी बातचीत चाहते हैं, लेकिन इसके लिए शर्तें मंजूर नहीं है।
अपने संबोधन में पुतिन ने यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के लिए वेस्टर्न पावर्स को जिम्मेदार ठहराया। पुतिन ने कहा कि हमने इस युद्ध को टालने की पूरी कोशिश की लेकिन अमेरिका सहित कुछ अन्य देश यह चाहते थे कि दोनों देशों में युद्ध हो। इसके लिए उन्होंने यूक्रेन को रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए उसकाया। वो लोग कीव और यूक्रेन के कंधों पर रखकर बंदूक चला रहे हैं, उन्हें मूर्ख बना रहे हैं।
हम अपने वतन की हिफाजत करना बखूबी जानते हैं। अमेरिका और उसके साथी महज अपना दबदबा बढ़ाने की साजिश के खातिर दूसरों को मोहरा बना रहे हैं। वेस्टर्न पावर ने ही जंग के जिन्न को बोतल से बाहर निकाला है, और वो ही इसे वापस बोतल में डाल सकते हैं। हम तो सिर्फ अपने देश और लोगों की हिफाजत करना चाहते हैं और यही कर भी रहे हैं।
रूसी राष्टÑपति ने कहा कि हम कभी भी युद्ध के पक्ष में नहीं थे। उन लोगों ने हमें मजबूर किया कि हम युद्ध लड़ें। इसके साथ ही पुतिन ने कहा कि रूस न तो कभी झुका है और न ही झुकेगा। हम अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध हैं और हम वह करते रहेंगे।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…
एसपी लोकेंद्र सिंह ने मतगणना स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा India…
हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है : कुमारी सैलजा राहुल…
India News Haryana, Haryana Elections 2024: हरियाणा में आगामी चुनावों के परिणाम को लेकर कांग्रेस…