इंडिया न्यूज, कीव:
Russia Ukraine War 45th Day Update आज रूस-यूक्रेन जंग का 45वां दिन है और रूस की यूक्रेन पर लगातार बमबारी, गोलाबारी और अन्य हमले जारी हैं। एक बार फिर रूस की सेनाओं ने यूक्रेन के आम लोगों को निशाना बनाया है। वहां क्रामटोरस्क शहर में स्थित एक रेलवे स्टेशन पर क्रूज मिसाइल दाग दी, जिससे 50 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए। यह स्टेशन यूक्रेन के पूर्वी इलाके में है। रूस की ओर से जब मिसाइल दागी गई, उस समय रेलवे स्टेशन पर 4000 से ज्यादा लोग मौजूद थे। मृतकों में 4 भी बच्चे शामिल हैं।
यूक्रेन छोड़ने के लिए लोग रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। वे सभी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि क्रामटोरस्क शहर रूस के कब्जे में है। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन मसले का हल नहीं निकल पाया है। रूस सेना लगातार यूक्रेन के शहरों में हमले कर री हैं।
युक्रेन के शहर मकारिव में अब तक रूसी हमलों में 132 लोगों की मौत हो चुकी है। वहां के मेयर वादिम तोकर यह जानकारी दी है। उनका कहना है कि रूस की सेना ने शहर पर कब्जे करने के बाद 132 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। वादिम ने बताया कि शहर का 40 प्रतिशत क्षेत्र पूरी तरह तबाह हो चुका है। चेर्निहाइव में अब तक रूसी हमलों में 700 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहां के मेयर व्लादिस्लाव एट्रोशेंको ने यह दावा किया है।
उन्होंने बताया है कि चेर्निहाइव का 70 फीसदी हिस्सा बर्बाद हो चुका है।
Also Read: Covid Cases In India Today Update जानिये भारत में आज इतने केस आए
बिजली चोरी की घटना को रोकने के दौरान हुआ हमला बिजली संगठन के कर्मचारियों का…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), State Level Rakhigarhi Festival : शुक्रवार को विरासत व पर्यटन मंत्री…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shyam Singh Rana : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह…
पीजीआईएमएस रोहतक में शुरू हुआ टेली कंसल्टेशन India News Haryana (इंडिया न्यूज), PGIMS Rohtak : यदि…
गाड़ी स्विफट डिजायर में करीब 2 लाख रुपए की शराब की बड़ी खेप सहित आरोपी…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Deepender Hooda : सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सांसद जयप्रकाश, सांसद सतपाल…