होम / Russia-Ukraine war completes one year: रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को एक साल पूरा

Russia-Ukraine war completes one year: रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को एक साल पूरा

• LAST UPDATED : February 24, 2023

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Russia-Ukraine war completes one year): रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को आज एक साल पूरा हो गया है। पिछले साल 24 फरवरी को रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का ऐलान करते हुए अपने सेनाओं को यूक्रेन पर हमला व कब्जा करने के लिए भेजा था। उस समय रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह कहा था कि रूस एक सप्ताह से भी कम समय में यूक्रेन पर कब्जा कर लेगा।

अब एक साल पूरा होने के बाद चाहे यूक्रेन में व्यापक रूप से तबाही हुई है लेकिन रूसी सेना यूक्रेन पर कब्जा कर पाने में नाकाम साबित हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सेना ने यूक्रेन के करीब एक लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल पर कब्जा कर लिया है लेकिन उसे इसके लिए 1500 सैनिक अधिकारियों की कुर्बानी देनी पड़ी है।

यूक्रेन के पक्ष में आए यूरोपीय देश

रूस द्वारा युद्ध की घोषणा करने के बाद से ही यूरोपीय संघ के सभी देशों के साथ-साथ अमेरिका सहित कई बड़े देश यूक्रेन के समर्थन में उतर आए। अमेरिका ने खुलकर यूक्र्रेन का साथ दिया। इसी के चलते रूस यूक्रेन पर कब्जा कर पाने में नाकाम रहा है।

गुरुवार को कई देशों में रूस के खिलाफ हुए प्रदर्शन

जंग का एक साल पूरा होने के आखिरी दिन यानी गुरुवार को ब्रिटेन की राजधानी लंदन, फ्रांस की राजधानी पेरिस और बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में प्रदर्शन हुए।

यूएन असेंबली में जंग खत्म करने के लिए प्रस्ताव पास

यूएन जनरल असेंबली में गुरुवार देर रात यूक्रेन में शांति और रूसी सेना की वापसी को लेकर एक प्रस्ताव लाया गया। यह प्रस्ताव दो-तिहाई बहुमत से पास हुआ। 141 देशों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। वहीं सात देशों बेलारूस, नॉर्थ कोरिया, सीरिया, माली, रूस, इरीट्रिया और निकारागुआ ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट वोटिंग की। भारत, चीन और पाकिस्तान सहित 32 देशों ने यूएन में इस प्रस्ताव पर वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox