Categories: देश

Russia-Ukraine war completes one year: रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को एक साल पूरा

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Russia-Ukraine war completes one year): रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को आज एक साल पूरा हो गया है। पिछले साल 24 फरवरी को रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का ऐलान करते हुए अपने सेनाओं को यूक्रेन पर हमला व कब्जा करने के लिए भेजा था। उस समय रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह कहा था कि रूस एक सप्ताह से भी कम समय में यूक्रेन पर कब्जा कर लेगा।

अब एक साल पूरा होने के बाद चाहे यूक्रेन में व्यापक रूप से तबाही हुई है लेकिन रूसी सेना यूक्रेन पर कब्जा कर पाने में नाकाम साबित हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सेना ने यूक्रेन के करीब एक लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल पर कब्जा कर लिया है लेकिन उसे इसके लिए 1500 सैनिक अधिकारियों की कुर्बानी देनी पड़ी है।

यूक्रेन के पक्ष में आए यूरोपीय देश

रूस द्वारा युद्ध की घोषणा करने के बाद से ही यूरोपीय संघ के सभी देशों के साथ-साथ अमेरिका सहित कई बड़े देश यूक्रेन के समर्थन में उतर आए। अमेरिका ने खुलकर यूक्र्रेन का साथ दिया। इसी के चलते रूस यूक्रेन पर कब्जा कर पाने में नाकाम रहा है।

गुरुवार को कई देशों में रूस के खिलाफ हुए प्रदर्शन

जंग का एक साल पूरा होने के आखिरी दिन यानी गुरुवार को ब्रिटेन की राजधानी लंदन, फ्रांस की राजधानी पेरिस और बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में प्रदर्शन हुए।

यूएन असेंबली में जंग खत्म करने के लिए प्रस्ताव पास

यूएन जनरल असेंबली में गुरुवार देर रात यूक्रेन में शांति और रूसी सेना की वापसी को लेकर एक प्रस्ताव लाया गया। यह प्रस्ताव दो-तिहाई बहुमत से पास हुआ। 141 देशों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। वहीं सात देशों बेलारूस, नॉर्थ कोरिया, सीरिया, माली, रूस, इरीट्रिया और निकारागुआ ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट वोटिंग की। भारत, चीन और पाकिस्तान सहित 32 देशों ने यूएन में इस प्रस्ताव पर वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Haryana Election Result: ‘हमारी जीत निश्चित थी क्योंकि किसान…’, कांग्रेस की हार पर बोले अधीर रंजन चौधरी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election Result: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने हरियाणा…

17 mins ago

Haryana Weather: हरियाणा में बदल रहा मौसम, बारिश को लेकर आया नया अपडेट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Weather: हरियाणा में मौसम में निरंतर बदलाव देखने को…

35 mins ago

Haryana Election Result: ‘हार का संस्कार जलाकर या दबाकर…’, कांग्रेस नेताओं के बयान पर भड़के अनल विज

हरियाणा में बीजेपी ने लगातार तीसर बार जीत दर्ज की है जिसके बाद देशभर में…

43 mins ago

Rahul Gandhi: कांग्रेस की समीक्षा बैठक में बड़ा फैसला, अब EVM पर पार्टी साधेगी चुप्पी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rahul Gandhi: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद कांग्रेस…

1 hour ago

Haryana Goverment: हरियाणा को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, चुनाव जीतते ही विकास के लिए जारी किये 1,947 करोड़

: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की जीत के बाद हरियाणा में ख़ुशी का…

1 hour ago