होम / Russia-Ukraine War Continues रूस की खार्कीव पर बमबारी, 500 लोगों की मौत

Russia-Ukraine War Continues रूस की खार्कीव पर बमबारी, 500 लोगों की मौत

• LAST UPDATED : March 16, 2022

Russia-Ukraine War Continues

इंडिया न्यूज, खार्कीव।
Russia-Ukraine War Continues रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में अब बहुत ज्यादा संख्या में लोगों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं। रूस ने युद्ध के दौरान पिछले दिनों जहां तीन बार सीजफायर करके फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए ह्यूमन कॉरिडोर बनाया था। वहीं अब वह लगातार उन जगहों को निशाना बना रहा है, जहां पर आम नागरिक फंसे हुए हैं। बुधवार को भी रूसी सेना ने खार्कीव (Kharkiv) में ऐसे स्थानों पर बहुत ज्यादा हमले किए, जहां आम नागरिक फंसे हुए थे। खार्कीव की इमरजेंसी एजेंसी ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि रूसी हमलों में 500 से ज्यादा लोग मारे गए। यह संख्या अभी और बढ़ सकती है।

रूस कब्जा करने को लेकर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा

कीव सहित अन्य प्रमुख शहरों पर कब्जे की तैयारीरूसी सेना कीव, खार्कीव सहित यूक्रेन के अन्य सभी प्रमुख शहरों पर कब्जा करने के लिए धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। कीव पर कब्जे के लिए जहां रूसी सेना उत्तर पूर्वी क्षेत्र से आगे बढ़ रही है वहीं खार्कीव पर कब्जे के लिए वह इजुम की तरफ आगे बढ़ रही है। यूक्रेनी राष्टÑपति ने दिए समझौते के संकेतरूसी सेना द्वारा हमले तेज करने और आम नागरिकों की मौत की संख्या बढ़ने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने समझौते के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश को यह स्वीकार करना चाहिए कि वह अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो सैन्य गठबंधन का सदस्य नहीं बनेगा। दूसरी तरफ अमेरिका रूस के खिलाफ यूक्रेन को मदद देगा। जानकारी के अनुसार अमेरिकी राष्टÑपति जो बाइडेन करीब 6204 करोड़ रुपए (800 मिलियन डॉलर) की सैन्य मदद देने की तैयारी कर रहे हैं।

रूस ने 13 अमेरिकी नेताओं पर बैन लगाया

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा के बाद से ही रूस ने अड़ियल रवैया अपनाया हुआ है। इसके चलते उसे विश्व के कई प्रमुख देशों से प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बी रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत 13 अमेरिकी नेताओं के अपने देश आने पर पाबंदी लगा दी है। बाइडेन के अलावा विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, रक्षा मंत्री लॉयड आॅस्टिन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

Also Read: Holi Festival इको-फ्रेंडली व सेफ होली खेलें : डीजीपी हरियाणा

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना
Manohar Lal Khattar: हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने थामा कांग्रेस का दामन
Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox