Categories: देश

Russia Ukraine War Latest Update क्या जल्द युद्ध खत्म करने के मूढ़ में रूस, पुतिन ने दिए संकेत

इंडिया न्यूज, मास्को Russia Ukraine War Latest Update : यूक्रेन के खिलाफ करीब 10 महीने से चल रहे युद्ध को लगता है रूस अब खत्म करने के मूढ़ में है। ऐसा गत दिवस रूसी राष्टÑपति व्लादिमीर पुतिन ने गत दिवस पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में संकेत दिए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुतिन ने कहा कि दुश्मन को यह समझना चाहिए की संघर्ष खत्म ही होते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे दुश्मन को भी यह समझ जाना चाहिए कि यह संघर्ष जितनी जल्दी खत्म होगा उसके लिए अच्छा होगा। ज्ञात रहे कि यूक्रेनी राष्टÑपति जेलेंस्की इन दिनों अमेरिकी यात्रा पर हैं और इस दौरान अमेरिकी राष्टÑपति ने यूक्रेन को आधुनिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम के साथ-साथ यूक्रेन को वित्तीय सहायता देने की पेशकश भी की है। विशेषज्ञों का कहना है कि यूक्रेनी राष्टÑपति कई नई रणनीति (अमेरिकी दौरा) से रूस बैकफुट पर आ गया है। इसी के चलते शायद रूसी राष्टÑपति ऐसी घोषनाएं कर रहे हैं।

24 फरवरी 2022 को रूस ने युद्ध की घोषणा कर दी थी

Russia Ukraine War Latest Update

रूस ने इस वर्ष 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी थी। इस दौरान रूस ने दावा किया था कि यूक्रेन की सेनाएं एक सप्ताह भी उसकी ताकत के सामने नहीं टिक पाएंगी लेकिन यूक्रेन ने इस युद्ध में रूस का डटकर मुकाबला किया है। यही कारण है कि करीब आठ माह बीत जाने के बाद भी रूसी सेना यूक्रेन पर जीत नहीं दर्ज कर पाई है।

जेलेंस्की ने अमेरिकी सहयोग के लिए तारीफ की

यूक्रेन के राष्टÑपति इन दिनों अमेरिकी यात्रा पर हैं। इस दौरान जेलेंस्की का स्वागत एक हीरो की तरह किया जा रहा है। गत दिवस अमेरिका की तरफ से सहायता की वचनबद्धता दोहराए जाने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिकी प्रशासन का धन्यवाद करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ की। जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय देशों के सहयोग के चलते ही युद्ध के दौरान यूक्रेन ने रूस को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहाकि यूक्रेन अपनी आजादी का यह संघर्ष जारी रखेगा।

यह भी पढ़ें : Corona Cases in China : कोरोना से चीन में स्थिति भयावह, विश्व में नई लहर का खतरा

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

CM Nayab Saini News : हरियाणा में शपथ लेंगे नायब सैनी, जानिए किस दिन होगा पद ग्रहण समारोह

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज की है। ऐसे में कई लोगों…

9 mins ago

Ratan Tata Quotes on Success : रतन टाटा की वो बातें… जो आपके जीवन को दे सकती हैं नई दिशा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ratan Tata Quotes on Success : देश के सबसे बड़े…

14 mins ago

Haryana Weather Update: हरियाणा में शीतलहर का कहर, कई जिलों में ठंड ने दी दस्तक, 24 घंटे में तेजी से गिरा पारा

हरियाणा में मौसम के सुर बदलते जा रहे हैं। मानसून के बाद अचानकसे प्रदेश में…

37 mins ago

Haryana Result : प्रदेश के सांसदों में केवल यह ही बचा सके अपना किला, बाकी…

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Result : हरियाणा में भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल…

46 mins ago