Categories: देश

Russia Ukraine War Situation Update Today रूस ने दी परमाणु हमले की धमकी

Russia Ukraine War Situation Update Today

इंडिया न्यूज, कीव।
Russia Ukraine War Situation Update Today रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 51 दिन पूरे हो चुके हैं। इन 51 दिनों में जहां रूस ने यूक्रेन में व्यापक तबाही मचाते हुए उसे बर्बाद किया है, वहीं यूक्रेन ने भी जवाबी हमले करते हुए रूस को नुकसान पहुंचाया है। गत दिवस यूक्रेन ने दावा किया था कि उसने काले सागर में रूस का एक जंगी जहाज नष्ट कर दिया है। जिसके बाद रूस ने एक बार फिर से यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए थे। यूक्रेन ने भी देश में हवाई हमलों का अलर्ट जारी कर दिया था। यूक्रेन की स्थानीय समाचार एजेंसी अनुसार कीव में लगातार तीन विस्फोट हुए हैं। हालांकि इन विस्फोटों में कितना नुकसान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। युद्ध लगातार लंबा खिंचने से अब यूक्रेन की सेना भी रूस को नुकसान पहुंचा रही है। इसी से रूस तिलमिलाया हुआ है। रूस ने अब एक बार फिर से धमकी दी है कि यदि जरूरत हुई तो वो यूक्रेन पर परमाणु हमला भी कर सकता है। सियन सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी चेयरमैन दैमित्रि मेददेव ने कहा कि हम बॉर्डर इलाकों में न्यूक्लियर हथियार तैनात करेंगे। Russia Ukraine Wa

50 लाख लोग कर चुके पलायन

रूस द्वारा यूक्रेन पर किए हमलों के बाद से लगातार यूक्रेनी लोगों का देश छोड़ने का सिलसिला जारी है। ये लोग अपने पड़ौसी देशों में शरण ले रहे हैं और हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजीज के मुताबिक अब तक 50 लाख से अधिक नागरिकों ने देश छोड़ा है, जबकि, 71 लाख से अधिक लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं।

अमेरिका ने की यूक्रेन की सबसे ज्यादा मदद

24 फरवरी को जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था तो यह लग रहा था कि युद्ध बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके पीछे केवल एक वजह है और वो है अमेरिका की यूक्रेन को खुलकर मदद। 24 फरवरी से लेकर 12 अप्रैल तक अमेरिका ने यूक्रेन को 12.9 हजार करोड़ रुपए की आर्थिक मदद की है। 13 अप्रैल को एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति ने 6.08 हजार करोड़ रुपए का आर्थिक मदद यूक्रेन को देने का ऐलान किया है।

Also Read: जानिए भारत में कोरोना की थमती तीसरी लहर में आज इतने केस Today Corona Cases In India

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

CM Saini: ‘पराली न जलाने पर किसानों को दे रही…’, CM सैनी का पराली जलाने पर बड़ा बयान

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा…

28 mins ago

Food Samples: प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बढ़ोतरी, 25 प्रतिशत सैंपल फेल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Food Samples: हरियाणा में मिलावटी खाद्य पदार्थों का कारोबार तेजी…

43 mins ago

Haryana Highcourt on ED: आदेश के बाद छौक्कर को क्यों नहीं किया गया गिरफ्तार? हाईकोर्ट ने ED को लताड़ा

हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट ने ED और राज्य की सरकार को बड़ा झटका दे दिया…

51 mins ago

Kumari Selja: ‘महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह, 500 में गैस सिलिंडर…’, कुमारी सैलजा ने पूछा हरियाणा सरकार से बड़ा सवाल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja: कुमारी सैलजा ने हाल ही में बीजेपी सरकार…

55 mins ago

Haryana Crime: खुलेआम इमिग्रेशन सेंटर पर युवक ने की फायरिंग, मच गई अफरा-तफरी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Crime: हरियाणा में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा…

1 hour ago