इंडिया न्यूज, Kyiv News : रूस द्वारा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा 24 फरवरी 2022 को कर दी गई थी। तब से रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है। इन हमलों में यूक्रेन को व्यापक हानि का सामना करना पड़ा है। यूक्रेन के मुख्य शहरों में इमारतें खंडहर की तरह हो गई हैं। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारियों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन न तो रूस अपनी शर्तों से पीछे हटा और न ही यूक्रेन ने हार स्वीकार की। यूक्रेनी सैनिक लगातार रूसी सैनिकों को चुनौती दे रहे हैं। इन्होंन पलटवार करते हुए रूसी सेना को बड़ी हानि पहुंचाई है।
यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट का आदेश- नूपुर शर्मा टीवी पर आकर माफी मांगे
रूस ने पिछले कुछ दिन से हमले तेज कर दिए हैं। ऐसा ही एक हमला रूसी सेना ने गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के ओडेसा ओब्लास्ट में एक 9 मंजिला बिल्डिंग को निशाना बनाया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई, 7 से ज्यादा घायल हो गए। हमले के बाद वहां रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया जा रहा है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इससे पहले भी रूसी सेना ने एक पब्लिक मॉल को निशाना बनाते हुए हमला किया था जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।
युद्ध के दौरान यूक्रेन के स्रेक आईलैंड पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया था। अब यह आईलैंड फिर से यूक्रेन के पास आ गया है। हालांकि रूसी सेना का कहना है कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस आईलैंड को खाली किया है। दूसरी तरफ यूक्रेन की सेना का कहना है कि उन्होंने रूसी सैनिकों को भागने पर मजबूर किया है।
यह भी पढ़ें : मणिपुर भूस्खलन : अभी तक 14 शव मिले
यह भी पढ़ें : पंजाब में आज से 300 यूनिट बिजली मुफ्त
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department : डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result On EC Website : विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…