Categories: देश

Russia Ukraine War Update News Today कई मीडिया वेबसाइट पर रूस ने लगाया आंशिक प्रतिबंध

Russia Ukraine War Update News Today

इंडिया न्यूज, कीव/मास्को/वाशिंगटन।

Russia Ukraine War Update News Today रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का शुक्रवार यानि आज 9वां दिन है, लेकिन युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा। यूक्रेन पर रूसी सेना का हमला लगातार जारी है। वहीं इसी बीच रूस का एक और कड़ा रुख सामने आया है, जिसमें रूस ने इंटरनेट पर अपना नियंत्रण बड़ा दिया है और बीबीसी समेत कई मीडिया वेबसाइट पर आंशिक प्रतिबंध लगाया है। रूसी मीडिया वाचडाग के अनुसार रूसी भाषा के यूएस-वित्त पोषित रेडियो चैनल, फेसबुक और कुछ वेबसाइटों तक पहुंच को सीमित कर दिया गया है।

रूस का न्यूक्लियर पावर प्लांट पर कब्जा

दूसरी और रूसी सैन्य बलों ने यूक्रेन के दक्षिणपूर्व में यूरोप के सबसे बड़े जापोरिज्जिया न्यूक्लियर पावर प्लांट को भी अपने कब्जे में ले लिया है। बता दें कि आज ही रूस ने इस प्लांट पर हमला किया था जिसके बाद इसमें भयंकर आग लग गई थी।

हमारी सेना के बारे में फर्जी जानकारी फैलाई तो होगी जेल : रूस

यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूसी संसद के निचले सदन ने एक कानून पारित किया है। इस कानून के तहत सेना के बारे में फर्जी जानकारी फैलाने पर जेल की सजा हो सकती है। ज्ञात रहे कि रूस में राष्ट्रपति पुतिन और उनकी सेना के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।

2-3 दिनों में सभी भारतीयों की हो सकती है वापसी

बढ़ रहे लगातार रूस-यूक्रेन के युद्ध के कारण तबाही का मंजर साफ दिखाई दे रहा है। अगर आने वाले दिनों में भी यह यद्ध नहीं थमता तो यह सबके लिए घातक बात होगी। वहीं उधर, लोवाकिया में भारत के राजदूत वनलालहुमा ने कहा कि भारतीयों को वापस लाने का अभियान तेज है, उसके अनुसार 2-3 दिनों में ही सभी भारतीयों की वापसी हो सकती है।

भारतीय छात्र को कीव से वापस आते हुए लगी गोली

यूक्रेन पर किए जा रहे रूसी हमले में आज एक भारतीय छात्र पंजाब के हरजोत सिंह को गोली लग गई जिस कारण उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जानकारी देते हुए नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने बताया कि छात्र को गोली उस समय लगी जब वह कीव से वापस आ रहा था।

10 हजार रूसी सैनिक मारे : यूक्रेन

तबाही के बीच ही यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। यूक्रेन का कहना है कि यूक्रेनी सेना की ओर से रूस के 250 से ज्यादा टैंक और 10 हजार से ज्यादा सैनिक मार गिराए गए हैं।

Read More: Covid Update Today 4 March 2022 कोरोना केसों में लगातार आ रही कमी

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…

28 mins ago

Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?

आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…

45 mins ago

Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karimganj Border असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीमगंज सीमा पार…

46 mins ago