Categories: देश

Russia Ukraine war Update News अभी तक 14 बच्चों समेत 352 की मौत : यूक्रेन

Russia Ukraine war Update News

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Russia Ukraine war Update News रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 5वां दिन है। यूक्रेन की ओर से सोमवार को एक बयान जारी किया गया है जिसके मुताबिक पिछले चार दिन में रूसी हमलों में 352 आम नागरिकों की मौत हुई है, जिसमें 14 बच्चे भी शामिल हैं। उधर,रूस ने दावा किया है कि उसके बल केवल यूक्रेन के सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहे हैं और यूक्रेन के आम नागरिकों को कोई खतरा नहीं है।

पांचवी फ्लाइट पहुंची दिल्ली

यूक्रेन में फंसे 249 अन्य भारतीय छात्रों को लेकर पांचवी फ्लाइट दिल्ली पहुंच गई है। यह फ्लाइट करीब 6ः30 पर दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। अब तक करीब 1100 से ज्यादा भारतीय छात्रों को यूक्रेन से निकाला जा चुका है।

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षा के लिए मोदी ने बुलाई आपात बैठक

यूक्रेन में कई भारतीय विद्यार्थी फंसे होने के कारण कारण काफी भय के माहौल में जी रहे हैं। लगातार हो रही गोलीबारी और मिसाइल अटैक के कारण यहां हर कोई दहशत के साये में है। भारतीय विद्यार्थियों ककी समस्या को देखते हुए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने उच्च स्तरीय आपात बैठक ली है। माना जा रहा है कि यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की निकासी के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के सीमावर्ती देशों में भेजा जा सकता है। निकासी मिशन के लिए विश्व के अन्य देशों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा और वहां फंसे भारतीय छात्रों की मदद करने का काम करेंगे। सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी हमारा प्रयास है। अभी भी करीब 18 हजार भारतीय यूक्रेन में फंसे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, किरण रिजिजू, ज्योतिरादित्य सिंधिया व जनरल वीके सिंह यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजे जाएंगे।

Also Read: Corona Cases 28 Februarya 2022 कोरोना के मरीजों की संख्या घटी, आज आए 10302 केस

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

4 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

5 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

5 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

5 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

6 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago