होम / Saket Court Firing : वकील की ड्रेस में अदालत पहुंच पत्नी को मारी गोली, गंभीर

Saket Court Firing : वकील की ड्रेस में अदालत पहुंच पत्नी को मारी गोली, गंभीर

• LAST UPDATED : April 21, 2023
  • पत्नी के साथ पहले से चल रहा था विवाद 

  • आरोपी पति पेशे से वकील, इन दिनों निलंबित

India News (इंडिया न्यूज), Saket Court Firing, नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत में आज सुबह एक पति द्वारा अपनी पत्नी को गोली मारने का मामला सामने आया है। हमलावर वकील की ड्रेस में कोर्ट पहुंचा था और कोर्ट  परिसर में जाते ही उसने पत्नी पर चार राउंड फायर किए। वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला पेट पकड़े कोर्ट परिसर से बाहर आती दिख रही है। उसे तुरंत एम्स में दाखिल कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला को एम्स में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार कोर्ट परिसर में लॉयर्स ब्लॉक के पास गोलीबारी की वारदात हुई। आरोपी पेशे से वकील है और वारदात को अंजाम देने के लिए वकील कोर्ड ड्रेक को ढाल बनाया क्योंकि अभी वह निलंबित है। उसका पत्नी के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था जिस कारण उसने गोली मार दी। जिस कारण अदालत परिसर में हड़कंप मच गया। आरोपी पति को अभी फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया जा सका।

Saket Court Firing

वकील होने का फायदा उठा हथियार ले गया था अंदर

पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी कोर्ट के अंदर हथियार लेकर कैसे पहुंचा। एंट्री गेट पर सभी की स्कैनर से जांच की जाती है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि वकील होने का फायदा उठाकर आरोपी ने सुरक्षा जांच न करवाई हो और सीधे अंदर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : Robert Vadra-DLF Land Deal : रॉबर्ट वाद्रा-डीएलएफ जमीन सौदे में कोई उल्लंघन नहीं हुआ : हरियाणा सरकार

यह भी पढे़ें : Civil Services Day : लोक सेवक यह जरूर सोचें कि सत्ता में बैठी पार्टियां कहीं सरकारी धन का दुरुपयोग तो नहीं कर रहीं : मोदी

यह भी पढ़ें : Parivartan Padyatra Aapke Dwar : अभय चौटाला बोले-राम राम के साथ कहो परिवर्तन करो-परिवर्तन करो

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox