देश

SCO summit update : भारत पहुंचे चीन के रक्षा मंत्री, एससीओ की बैठक में लेंगे भाग

  • शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक कल होगी 

India News (इंडिया न्यूज), SCO summit update, नई दिल्ली : भारत और चीन के बीच पिछले कई दशकों से एलएसी पर विवाद जारी है। इसी वजह से इन दोनों देशों के रिश्ते कभी बहुत ज्यादा मधुर नहीं हो पाए। दोनों देशों के बीच अच्छे रिश्ते बनने के बीच चीन की विस्तारवादी सोच हमेशा बाधा उत्पन्न करती है। यही कारण है कि दोनों देशों के सैनिक बार-बार एक दूसरे को चुनौती देते दिखाई देते हैं।

कुछ माह पहले जहां भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को अपनी सीमा रेखा में दाखिल होने से रोकते हुए उन्हें वापस खदेड़ा था वहीं गलवान संघर्ष को भारत कभी भी नहीं भूल सकता। जून 2020 में हुए इस संघर्ष में भारत ने अपने एक कर्नल सहित कुल 20 जवानों को खो दिया था। गलवान संघर्ष के बाद से ही भारत और चीन के किसी बड़े नेता ने एक दूसरे देश का दौरा नहीं किया था।

अब चीन के डिफेंस मिनिस्टर जनरल ली शांगफू शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। ये बैठक 28 अप्रैल को होगी। इसके पहले आज जनरल ली शांगफू भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच बाइलैटरल रिलेशन्स पर चर्चा होगी।

एलएसी पर गतिरोध कम करने को लेकर चीन का आया बड़ा बयान

ज्ञात रहे कि बीती 23 अप्रैल को चुशुल-मोल्दो बॉर्डर मीटिंग प्वाइंट पर भारत-चीन के बीच कमांडर लेवल की 18वें दौर की बातचीत हुई थी। इस दौरान चीन की डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा था- हम जरूरी मुद्दों पर मिलकर जल्द ही समाधान निकालेंगे। भारत-चीन बॉर्डर पर शांति स्थापित की जाएगी।

बैठक के दौरान दोनों पक्ष सैन्य और राजनयिक चैनलों के जरिए संपर्क और संवाद बनाए रखने पर सहमत हुए थे। इसके बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ ही बाकी जरूरी मुद्दों के समाधान पर दोनों पक्षों ने गहन चर्चा की।

यह भी पढ़ें : Kashmir Issue in UNGA : संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मामला उठाने पर भारत ने पाकिस्तान की आलोचना की

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Manohar Lal Khattar : गुरूग्राम में विजयदशमी का जश्न, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया रावण दहन

संसार को दिशा देने में भारतीय समाज का योगदान सदैव अग्रणीय : मनोहर लाल गुरूग्राम…

11 hours ago

CM Nayab Saini : भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को धारण करके अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए

मुख्यमंत्री ने लाडवा में शोभायात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना India News Haryana (इंडिया न्यूज), …

11 hours ago

Jind News : एसपी आवास के बाहर शव को रख कर लगाया जाम, नारेबाजी की

युवक के हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे परिजन एसपी के आश्वासन पर…

11 hours ago

Cold Drink समझ कर तेजाब पीने से छह वर्षीय बच्चे की मौत 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Cold Drink : सोनीपत में एक छह वर्षीय बच्चे ने गलती…

11 hours ago

Yamunanagar News : लोन मिला नहीं…क़िस्त कटनी शुरू..बैंक ने डिफाल्टर घोषित कर वारंट नोटिस किया जारी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Yamunanagar News : यमुनानगर के बिलासपुर में एक रिटायर्ड मिलिट्री फौजी जसबीर…

12 hours ago

Cricket Team में चयन करवाने के नाम पर एक करोड़ की ठगी

चयन न होने पर पैसे वापिस मांगे तो दी जान से मारने की धमकी, मामला…

12 hours ago