होम / शेयर मार्कीट 12.24 बजे तक इतना कारोबार कर रही

शेयर मार्कीट 12.24 बजे तक इतना कारोबार कर रही

• LAST UPDATED : April 29, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
शेयर मार्कीट न्यूज: शेयर मार्कीट का आज अंतिम और पांचवा दिन हैं। सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के इस कारोबारी दिन बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। 12.22 बजे तक सेंसेक्स करीब 338 अंकों की बढ़त के साथ 57,859 पर जबकि निफ्टी 103 अंक बढ़कर 17,348 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में सनफार्मा, टाटा स्टील, महिंद्रा और डॉ रेड्डीज में सबसे ज्यादा बढ़त है। मालूम रहे कि सुबह सेंसेक्स 296 अंकों की बढ़त हासिल कर 57,817 पर खुला जबकि निफ्टी 84 अंक बढ़कर 17,329 पर खुला। आज सबसे ज्यादा बढ़त फार्मा और IT शेयर्स में देख जा रहे हैं। सेंसेक्स के 21 शेयर्स में बढ़त और 9 में अभी गिरावट है। Share Market 29 April 2022

मिडकैप और स्मॉल कैप में भी बढ़त

बीएसई का मिडकैप और स्मॉल कैप 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त है। मिड कैप में क्रिसिल, वरूण विबरेज, नौकरी, बजाज होल्डिंग और अशोक लेलैंड में तेजी जबकि मोतीलाल ओसवाल, जील, लोढ़ा, माइंड ट्री और वोल्टास में गिरावट है। स्मॉल कैप में वारोक, चेन्नई पेट्रोलियम, श्री राम सिटी, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप और गोकुल एग्रो में बढ़त है। वहीं नावकार कॉपोर्रेशन, माणकसिया, फ्री टेल, शॉपर स्टॉप और कैमलिन फाइन में गिरावट है।

निफ्टी के सभी 11 इंडेक्स में बढ़त

निफ्टी के सभी 11 इंडेक्स में बढ़त है। फार्मा में सबसे ज्यादा 1% की बढ़त है। इसके बाद कळ, बैंक और ऋटउॠ सेक्टर, मेटल, प्राइवेट बैंक, आटो, मीडिया और फाइनेंशियल सर्विस में बढ़त है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के हाईवे पर इतनी स्पीड पर गाड़ी चलाई तो चालान आपके घर

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Election 2024: ‘आपने ऐसा नहीं किया तो’…, BJP के बागियों को पीयूष गोयल की खुली चेतावनी
Gurugram Piyush Goyal : पीयूष गोयल ने कसा तंज, बोले कांग्रेस बड़े-बड़े वादे करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट
Haryana Election 2024: AAP प्रतियाशी प्रेम गर्ग ने पंचकूला के मतदाताओं से किया बड़ा वादा, जानिए क्या कहा?
Innocent Child Rape and Murder : पड़ोसी बच्ची को चीज दिलाने के बहाने ले गया जंगल, पहले किया रेप फिर कर डाली हत्या
Haryana Assembly Elections: “हरियाणा सरकार सो रही है”: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किस पर किया कटाक्ष
Shakti Rani Sharma: ‘कालका के मतदाता कांग्रेस विधायक से नाराज’, आखिर ऐसा क्यों बोलीं शक्ति रानी शर्मा?
Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव के बीच बबली ने किसानों से मांगी माफी, धक्का मुक्की का था मामला
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox