होम / Share Market 7 March 2022 जानिये, सेंसेक्स इतने पर कर रहा कारोबार

Share Market 7 March 2022 जानिये, सेंसेक्स इतने पर कर रहा कारोबार

• LAST UPDATED : March 7, 2022

Share Market 7 March 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Share Market 7 March 2022 रूस-यूक्रेन के युद्ध के 12 दिन आज हो रहे हैं जिसका असर शेयर मार्किट पर भी साफ देखा जा सकता है। इसी कारण आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1232 अंक टूटकर 53100 तक आ गया है, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 340 अंकों की फिसलन के साथ 15905 के लेवल पर आ गया है। आज बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है। लार्जकैप से मिडकैप हर जगह दबाव नजर आ रहा है। इससे पहले सेंसेक्स आज 1,160 अंक नीचे 53,172 पर खुला था और नेगेटिव ग्लोबल सेंटीमेंट्स के कारण खुलते साथ ही बाजार ओंधे मुंह गिरने लगा।

ऑटो इंडेक्स में इतनी गिरावट (Share Market 7 March 2022)

निफ्टी पर बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा टूट गए हैं। वहीं आटो इंडेक्स में 4 फीसदी गिरावट है। सिर्फ मेटल इंडेक्स ही हरे निशान में दिख रहा है। आईटी, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स भी लाल निशान में नजर आ रहे हैं। आज सेंसेक्स 30 के 29 शेयर कमजोर होकर ट्रेड कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले शेयर बाजार में शुक्रवार को भी भारी गिरावट रही। सेंसेक्स 366 अंक गिरकर 55,102 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 108 अंक टूटकर 16,498 पर बंद हुआ था।

Also Read: Coronavirus News Today हर रोज थम रही तीसरी लहर, नए केस 4,362

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना
Jind Crime News : चाचा छह माह से करता रहा भतीजी का यौन शोषण, तबीयत खराब होने पर जांच कराई तो निकली गर्भवती
PM Modi in Maharashtra Wardha : कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह और शहरी नक्सलियों द्वारा संचालित: मोदी
Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा
Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?
Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा
Arvind Kejriwal Haryana Road Show LIVE : मेरी रगों में हरियाणा का खून दौड़ रहा, तुम किसी को भी तोड़ सकते हो लेकिन हरियाणा वाले को नहीं तोड़ सकते
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox