Categories: देश

शेयर मार्कीट आज मामूली गिरावट के साथ बंद

इंडिया न्यूज, Indian Share Market: भारतीय शेयर बाजार का आज बुधवार को तीसरा कारोबारी दिन रहा। शेयर मार्कीट आज मामूली गिरावट के साथ बंद हुई। सेंसेक्स 152 अंक गिरकर 52,541 और निफ्टी 39 अंक लुढ़कर 15,692.15 पर बंद हुआ।

सबसे ज्यादा गिरावट मेटल और रियल्टी स्टॉक्स में रही। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से आज फिर 15 में बढ़त और 15 में गिरावट रही। बता दें कि सेंसेक्स सुबह 43.16 अंकों की गिरावट के साथ 52,650 और निफ्टी 2 पॉइंट की गिरावट के साथ 15,729 पर खुला था।

कल इतनी गिरावट देखी गई

भारतीय शेयर बाजार में दूसरे कारोबारी दिन हल्की गिरावट देखने को मिली थी। बता दें कि आज सेंसेक्स 153 अंक लुढ़का और 52,693 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 42.30 अंक गिरा और 15,732.10 पर बंद हुआ। बैंक और फाइनेंशियल सर्विस स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 15 में गिरावट और 15 में बढ़त रही।

मिडकैप और स्मॉलकैप में बढ़त

बीएसई का मिडकैप 114.38 अंकों की बढ़त के साथ 21,955 पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप की बात की जाए तो यह 123.32 अंक या 0.49% की बढ़त के साथ 25,065.95 पर बंद हुआ।

निफ्टी के इन इंडक्स में गिरावट

निफ्टी सेक्टोरल इंडेक्स के 11 इंडेक्स में से 4 में बढ़त और 7 में गिरावट रही। रियल्टी में 0.61 प्रतिशत और मेटल में 0.72% की गिरावट देखने में आई, जबकि फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, बैंक, आॅटो में मामूली बढ़त रही।

यह भी पढ़ें : देश में आज फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ी, 8882 नए केस

यह भी पढ़ें : आज तीसरे दिन फिर ईडी राहुल गांधी से करेगी पूछताछ

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Anil Vij’s Statement : “नतीजे आने दो, हुड्डा साहब को अपनी हैसियत पता लग जाएगी” 

सबसे पहले उन्हें अपनी बेल कैंसिल करवाकर खुद को जेल में डाल लेना चाहिए कुमारी…

12 mins ago

Haryana: कांग्रेस विधायक का बेटा फिर जेल लौटा, सामने आया न्यायिक हिरासत में घूमने का मामला

India News Haryana, Haryana: हरियाणा में कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर का बेटा सिकंदर सिंह…

53 mins ago

Hisar Well Collapse : 50 फीट नीचे मिट्‌टी में दबे मजदूर को निकालने में जुटी एनडीआरएफ की टीम

कई घंटों के बाद भी नहीं मिल सका सुराग India News Haryana (इंडिया न्यूज), Hisar…

56 mins ago

Kumari Selja: “ना मैं, ना कोई और…”, सीएम के चेहरे पर कुमारी सैलजा का बड़ा बयान

Kumari Selja: "ना मैं, ना कोई और...", सीएम के चेहरे पर कुमारी सैलजा का बड़ा…

1 hour ago