होम / हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी में रही तेजी Share Market Closed On Green Mark 20 April 2022

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी में रही तेजी Share Market Closed On Green Mark 20 April 2022

• LAST UPDATED : April 20, 2022

Share Market Closed On Green Mark 20 April 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Share Market Closed On Green Mark 20 April 2022 हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानि बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही। सेंसेक्स करीब 574 अंकों की तेजी के साथ 57,037 पर और निफ्टी 177 अंकों की बढ़ौत्तरी के साथ 17,136 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयर्स में सबसे ज्यादा बढ़त की बात करें तो मारुति, डॉ रेड्डीज, रिलायंस, अल्ट्रा सीमेंट और महिंद्रा में रही। ज्ञात रहे कि आज सेंसेक्स 278 अंक बढ़कर 56,741 पर खुला। निफ्टी में भी 87 अंक बढ़े और यह 17,045 पर खुला। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 21 में बढ़त और 9 में गिरावट है।

निफ्टी के 11 इंडेक्स में से 10 में बढ़त

वहीं निफ्टी के 11 इंडेक्स में से 1 में गिरावट और 10 में बढ़ौत्तरी रही है। इसमें सबसे अधिक तेजी आॅटो में रही है। इसके बाद मीडिया, एफएमसीजी, आईटी, बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स में बढ़त है, जबकि मेटल में गिरावट है।

एक नजर बीते दिन पर

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानि मंगलवार को सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 704 अंक लुढ़ककर 56463 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 215 अंकों की गिरावट रही। यह 16,958 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा बिकवाली रियल्टी, FMCG और IT सेक्टर के स्टॉक्स में दिखी। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 18 में बढ़त और 12 में गिरावट रही।

Also Read: कोरोना के केसों में आज फिर तेजी Covid Cases In India 20 April 2022

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है’, चुनाव के बीच नायब सैनी ने ऐसा क्यों बोला?
Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर
Jayant Chaudhary: ऐसी क्या मजबूरी रही जो जयंत चौधरी है चुनावी रेस से दूर, आखिर क्यों नहीं भर रहे चुनावी मैदान में हुंकार
Faridabad Crime: खुदा के घर में भी नहीं रुक रही हैवानियत, मस्जिद के बाथरूम में किया कुछ ऐसा काम, 6 साल का बच्चा बना हवस का शिकार
Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो
Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना
Manohar Lal Khattar: हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने थामा कांग्रेस का दामन
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox