Categories: देश

शेयर मार्कीट आज इतने अंक लुढ़की

शेयर मार्कीट आज इतने अंक लुढ़की

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स की बात करें तो यह 364 लुढ़ककर 54,470 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी 109 अंकों की गिरावट देखी गई। निफ्टी 16,301पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट बैंक, मेटल, मीडिया और FMCG के शेयरों में है।

इतने पर खुली थी आज मार्कीट

सेंसेक्स आज 647 पॉइंट्स की गिरावट के साथ 54,188 और निफ्टी 183 अंक नीचे 16,227 पर खुली थी। बीते हफ्ते में सेंसेक्स में 2,225 अंक, यानी 3.89% की गिरावट देखने को मिली थी।

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट है। मिडकैप इंडेक्स 437.43 अंक गिरकर 22,692 पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 451.20 अंक लुढ़ककर 26,641.21 पर बंद हुआ। मिडकैप में 8.10% की गिरावट कैनरा बैंक में देखने को मिली। पेज इंडस्ट्रीज, टाटा पावर और जी एंटरटेनमेंट में भी करीब 6% की गिरावट रही।

निफ्टी के 10 शेयर में गिरावट

NSE पर 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 10 में गिरावट रही। केवल IT इंडेक्स 0.05% की मामूली तेजी के साथ बंद हुआ। सबसे ज्यादा 2.65% की गिरावट निफ्टी मीडिया और सरकारी बैंक इंडेक्स में 2.34% की गिरावट रही। मेटल में 2.03% और FMCG में 1.47% की गिरावट देखने को मिली। बैंक और रियल्टी भी करीब 1% फिसलकर बंद हुए।

यह भी पढ़ें : अंबाला अटल कैंसर केयर केंद्र में अटेंडेंट्स के लिए बनेगा हॉस्टल : मनोहर

यह भी पढ़ें :अंबाला में अटल कैंसर केयर केंद्र का उद्घाटन

यह भी पढ़ें : जानिए आज इतने कोरोना के केस आए

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

8 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

9 hours ago