होम / सेंसेक्स 1016 पॉइंट लुढ़ककर 54303 पर बंद

सेंसेक्स 1016 पॉइंट लुढ़ककर 54303 पर बंद

• LAST UPDATED : June 10, 2022

इंडिया न्यूज, Indian Share Market News : भारतीय शेयर मार्कीट का आज सप्ताह का आखिरी दिन था, जिसमें सेंसेक्स करीब 1016 अंक लुढ़क गया और 54,303 पर बंद हो गया वहीं निफ्टी 276 अंकों की गिरावट के साथ 16,201 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 8 में बढ़त और 22 में गिरावट रही। सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, विप्रो, कोटक बैंक और HDFC में 2 से 4% की गिरावट रही। आज मिडकैप और स्मॉल कैप में भी गिरावट
लगातार रही।

सुबह इतने पर खुला था कारोबार

बता दें कि सुबह सेंसेक्स 560 अंकों की गिरावट के साथ 54,760 पर और निफ्टी 184 लुढ़कर 16,283.95 पर खुला था। बता दें कि सप्ताह के पहले तीन दिन गिरावट में रहा, चौथे दिन थोड़ा उभरा और पांचवें फिर धराशायी हो गया।

निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट

मालूम रहे कि निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में आज गिरावट रही। सबसे ज्यादा गिरावट फाइनेंशियल सर्विस में रही। IT इंडेक्स में 2.17% की गिरावट सामने आई। इसके बाद मीडिया, बैंक, रियल्टी, मेटल और प्राइवेट बैंक में 1% तक की गिरावट रही। वहीं PSU, आटो, फार्मा और बैंक में हल्की गिरावट सामने आई है।

यह भी पढ़ें : दुनियां का पहला एकल विवाह : गुजरात में बिना दूल्हे की शादी, मांग भी स्वयं भरी

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox