होम / सप्ताह के आखिरी दिन शेयर मार्कीट का हाल

सप्ताह के आखिरी दिन शेयर मार्कीट का हाल

• LAST UPDATED : May 27, 2022

इंडिया न्यूज, New Delhi : भारतीय शेयर मार्कीट का आज सप्ताह का आखिरी दिन है और आज सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह 11.55 बजे सेंसेक्स 339 अंक बढ़कर 54,592  पर और निफ्टी 104 अंक तेजी कर 16,274 कारोबार कर रहा है। बता दें कि अभी सेंसेक्स के 30 शेयर में से 22 में बढ़ौत्तरी और 8 में गिरावट देख जा रही है।

सुबह इतने पर खुला कारोबार

सुबह सेंसेक्स 442 बढ़कर 54694 पर और निफ्टी 138.30 अंक या 0.86% ऊपर 16308.50 पर खुला था। उस दौरान लगभग 1409 शेयरों में तेजी आई, 336 शेयरों में गिरावट रही।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त

इरए मिडकैप के 20 शेयर में तेजी और 10 में गिरावट देखने में रही। वहीं स्मॉलकैप के 20 शेयर में भी तेजी और 10 में गिरावट रही।

इन सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी

निफ्टी में सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी है। सबसे ज्यादा 2.51% की बढ़त आई में है। वहीं मीडिया, प्राइवेट बैंक, रियल्टी में 1% की बढ़त है। बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, आटो, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा और पीएसयू बैंक में हल्की बढ़त देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: शीर्षकोर्ट ने सेक्स वर्क को माना पेशा, पुलिस-मीडिया को दी ये हिदायत

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox