Share Market Opening Bell
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ :
Share Market Opening Bell हफ्ते की शुरुआत होते ही ग्लोबल मार्केट्स में आज भारी गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी सीधे पड़ा और खुलते ही बाजार औंधे मुंह गिर गया। सेंसेक्स 1300 अंक टूटकर 55,750 पर पहुंच गया है। इस वजह से पहले ही एक मिनट में मार्केट कैप 5.53 लाख करोड़ रुपए घटकर 253.94 लाख करोड़ पर आ गया है। जबकि एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार को यह 259.47 लाख करोड़ रुपए था।
सेंसेक्स आज 495 अंक नीचे 56,516 पर खुला था और यह पहले ही मिनट में 56,104 का निचला स्तर भी बना लिया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 385 अंकों की गिरावट के साथ 16,600 पर पहुंच गया। (Share Market Opening Bell)
आज दक्षिण भारत की दिग्गज आवासीय रीयल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनियों में शुमार श्रीराम प्रॉपर्टीज की लिस्टिंग है। यह आईपीओ 4.60 गुना सब्सक्राइब हुआ था। (Share Market Opening Bell)
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में 29 शेयर लाल निशान में है। केवल सनफार्मा ही बढ़त में हैं। वहीं निफ्टी के 50 शेयर्स में से 48 शेयर्स गिरावट में हैं और केवल 2 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। आज टाटा स्टील और रइक 4-4% से ज्यादा गिरे हैं। जबकि HDFC बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एयरटेल, टेक महिंद्रा जैसे शेयर 3-3% से ज्यादा टूटे हैं। (Share Market Opening Bell)
Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…
Manohar Lal Khattar: हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, मनोहर लाल खट्टर के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat BJP : हरियाणा के चुनावी माहौल में इन दिनों सियासी…
हरियाणा के दो करोड़ 80 लाख लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को भाजपा सरकार लगातार…
भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manohar Lal : बड़ी प्रचलित कहावत है कि सब उगते हुए…