इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Share Market Today 20 April 2022 हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त जारी है। आज 12.29 बजे तक सेंसेक्स (Sensex) 513 अंकों की बढ़त हासिल कर 56,976 पर और निफ्टी (Nifty) 160 अंक आगे है और 17,118 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 24 में बढ़त और 6 में गिरावट है। सेंसेक्स के शेयर्स में सबसे ज्यादा बढ़त मारुति, डॉ रेड्डीज, रिलायंस, अल्ट्रा सीमेंट और महिंद्रा में है।
आज सेंसेक्स 278 अंक बढ़कर 56,741 पर खुला। निफ्टी में भी 87 अंक बढ़े और यह 17,045 पर खुला। सबसे ज्यादा बढ़ौत्तरी देखी जाए तो मीडिया, रियल्टी और आॅटो के स्टॉक्स में नजर आई है।
निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 3 में गिरावट और 8 में बढ़त है। इसमें सबसे ज्यादा बढ़त आॅटो में (2.22%) की है। इसके बाद मीडिया, FMCG, IT और रियल्टी इंडेक्स में 1% से ज्यादा की बढ़त है। वहीं फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक में हल्की गिरावट है।
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानि मंगलवार को सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 704 अंक लुढ़ककर 56463 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 215 अंकों की गिरावट रही। यह 16,958 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा बिकवाली रियल्टी, FMCG और IT सेक्टर के स्टॉक्स में दिखी। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 18 में बढ़त और 12 में गिरावट रही।
Also Read: कोरोना के केसों में आज फिर तेजी Covid Cases In India 20 April 2022
बिजली चोरी की घटना को रोकने के दौरान हुआ हमला बिजली संगठन के कर्मचारियों का…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), State Level Rakhigarhi Festival : शुक्रवार को विरासत व पर्यटन मंत्री…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shyam Singh Rana : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह…
पीजीआईएमएस रोहतक में शुरू हुआ टेली कंसल्टेशन India News Haryana (इंडिया न्यूज), PGIMS Rohtak : यदि…
गाड़ी स्विफट डिजायर में करीब 2 लाख रुपए की शराब की बड़ी खेप सहित आरोपी…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Deepender Hooda : सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सांसद जयप्रकाश, सांसद सतपाल…