होम / Shimla Masjid Controversy : संजौली मस्जिद निर्माण पर उग्र प्रदर्शन

Shimla Masjid Controversy : संजौली मस्जिद निर्माण पर उग्र प्रदर्शन

• LAST UPDATED : September 11, 2024
  • हिंदू संगठन किसी भी तरह पीछे हटने को तैयार नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shimla Masjid Controversy : हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण को लेकर हिंदूवादी संगठनों का उग्र प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी ढली टनल पर बैरिकेड्स तोड़कर संजाैली बाजार पहुंचे। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें एक पुलिस कर्मी के साथ कई प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। माहाैल तनावपूर्ण बना हुआ है। इस कारण हिमाचल प्रदेश क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दी गई है।

माहौल तनावपूर्ण, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

जी हां, यहां शिमला की संजौली में मस्जिद निर्माण को लेकर लगातार बवाल चल रहा है। हिंदू प्रदर्शनकारी किसी भी बात पर मानने को तैयार नहीं हैं। आज सुबह से पुलिस प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने के लिए कई बार बल प्रयोग कर चुकी है, लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे हटने की बजाए पुलिस को ही चुनौती देते दिखाई दे रहें है।

पुलिस द्वारा दो बार लाठीचार्ज किया जा चुका है, जिसमें कई प्रदर्शनकारियों को चोट पहुंची है। दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों की तरफ से भी पुलिस पर हमला किया गया जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोट पहुंची है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और इसका प्रभाव प्रदेश के अन्य हिस्सों पर भी पड़ सकता है।

हिंदूवादी संगठनों ने निर्माण को बताया अवैध

दरअसल बुधवार सुबह हिंदूवादी संगठनों के सदस्य मस्जिद निर्माण को अवैध बताते हुए मस्जिद के नजदीक एकत्रित होना शुरू हो गए। इसके बाद भीड़ बढ़ती हुई देखकर पुलिस बल भी मौके पर तैनात हो गया। लेकिन कुछ ही समय बाूद प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। समाचार लिखे जाने तक माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों की ओर से फिर से बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की गई।

प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन

इस पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए फिर से लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों ने दोनों तरफ से पुलिस को घेर लिया। लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं। एसपी शिमला प्रदर्शनकारियों को मनाने में जुटे हैं, लेकिन लोग हटने को तैयार नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें छोड़कर कर रोकने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल प्रदर्शनकारी संजौली बाजार में डटे हैं। प्रदर्शनकारी मस्जिद से करीब 100 मीटर दूर हैं। डीसी शिमला, आईजी जेपी सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं। लाठीचार्ज पर स्थानीय लोग भड़क गए हैं।

SEMICON India 2024 : पीएम मोदी ने किया सेमीकॉन इंडिया-2024 का शुभारंभ

Shivraj Singh Chauhan : नरेन्द्र मोदी किसान हितैषी प्रधानमंत्री, किसानों को उनके पसीने की पूरी कीमत देंगे : शिवराज सिंह चौहान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox