इंडिया न्यूज, अल्बामा (Shooting in Alabama America): अमेरिका में गन कल्चर बहुत ज्यादा जानलेवा साबित हो रहा है। जनवरी से लेकर अब तक साल के पहले साढ़े चार माह में ही देश में गोली बारी की 139 वारदात हो चुकी हैं जिनमें सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है।
अमेरिका में गोलीबारी की ताजा घटना अल्बामा राज्य में हुई है जहां एक नाबालिग की जन्मदिन पार्टी चल रही थी। इसी दौरान एक लड़के जोकि नाबालिग बताया जा रहा है ने अचानक एकत्रित लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें 6 नाबालिगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हुए। ज्यादातर घायल नाबालिग ही हैं। गोलीबारी की यह वारदात रविवार शाम को हुई। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि हमलावर पुलिस गिरफ्त में आ चुका है या नहीं। जिससे गोली चलाने के पीछे की वजह भी सामने नहीं आ पाई है।
इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए अल्बामा के गवर्नर ने बताया कि देश में इस तरह के हमले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकार को इसपर सख्त कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इस हमले में हाई-स्कूल फुटबॉल स्टार फिल डोडेल की मौत हो गई। बताया जा रहा है वो बर्थ-डे गर्ल का भाई था।
अल्बामा के गवर्नर काय इवी ने कहा- हमें बहुत अफसोसनाक खबर मिली है। कुछ लोगों की मास शूटिंग में मौत हुई है। इस राज्य में ऐसे जुर्म बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। हम हालात पर नजर रख रहे हैं। मारे गए नाबालिगों में से एक टेलेंटेड एथलीट भी था।
Manohar Lal Khattar: किसानों के विरोध की आड़ में सरकार को...., खट्टर ने बताई कांग्रेस…
गनौर विधानसभा में कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा के लिए जबरदस्त माहौल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Bhupinder Hooda : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों…
विज का प्रजातंत्र में प्रत्यक्ष रूप से प्रजा के पास जाकर बहुत ही विनम्रता के…
सीएम ने लिखा- दलितों को ये बताने की जरूरत नहीं कि कांग्रेस और हुड्डा का…
कुमारी शैलजा को जातिसूचक शब्द कहे जाने का दुख हरियाणा के प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक…