Categories: देश

अमेरिका के गुरुद्वारे में गोलीबारी, दो घायल

इंडिया न्यूज, सैक्रामेंटो काउंटी (Shooting in America’s Gurudwara) : अमेरिका में एक बार फिर से गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस बार हमलावरों ने गुरुद्वारे में वारदात को अंजाम दिया। इसमें दो लोगों के घायल होने का समाचार है। पुलिस ने मौके पर पहुंचते हुए तुंरत वारदात स्थल को सील कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका के सैक्रामेंटो काउंटी के गुरुद्वारा में वहां के समय अनुसार रविवार दोपहर 2:30 बजे गोलियां चली। जिनमें दो सिख युवक घायल हो गए।

धार्मिक समागम के दौरान चली गोली

स्थानीय पुलिस कार्यालय ने बताया कि जिस समय गुरुद्वारे में गोली चलाई गई उस समय गुरुद्वारे में समारोह चल रहा था। इस गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। जिनमें से एक शूटर भी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस घटना को हेट-क्राइम से न जोड़ा जाए।

यह गोलियां झगड़े के बाद चली। यह घटना दो लोगों के बीच हुई, जो एक दूसरे को जानते थे। उन्होंने बताया कि यह लड़ाई दो जान-पहचान वालों के बीच हुई। झगड़ा कर रहे युवकों में से एक ने गोली चला दी, जो पास खड़े युवक के लगी। जिसके बाद झगड़ रहे युवक ने पिस्टल पकड़ शूटर को गोली मार दी। जिसके बाद वह गुरुद्वारे से भाग गया।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Karan Dalal का आरोप चुनाव के दौरान हुई कई तरह की धांधली, अदालत पर भरोसा..जरूर मिलेगा न्याय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karan Dalal : हरियाणा में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में…

13 mins ago

Panipat के 70 वर्षीय बुजुर्ग बने युवाओं और बुजुर्गों के लिए प्रेरणा, जानिए किस अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में जीता गोल्ड

वेदांता दिल्ली ऑफ मैराथन 2024 अंतरराष्ट्रीय रेस स्पर्धा में प्रथम स्थान पर रहकर हासिल किया…

45 mins ago

ACB Action: एएसआई ने ली 50 हजार रुपये की रिश्वत, ACB ने लिया सख्त एक्शन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), ACB Action: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोनीपत जिले…

3 hours ago

Dengue Patients: डेंगू का खतरा जारी, इस क्षेत्र में बढ़ रहे डेंगू के मरीज, अब तक इतने मरीजों की संख्या पार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Dengue Patients: हरियाणा के करनाल जिले में डेंगू का प्रकोप…

3 hours ago

Rao Narbir Singh: ‘राव नरबीर सिंह से कोई नहीं बचा सकता’, अब अधिकारियों को किस बात की चेतावनी?

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rao Narbir Singh: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार में…

4 hours ago