होम / अमेरिका के केंटुकी राज्य में गोलीबारी, 6 की मौत

अमेरिका के केंटुकी राज्य में गोलीबारी, 6 की मौत

• LAST UPDATED : April 11, 2023

इंडिया न्यूज, केंटुकी (Shooting in Kentucky USA): अमेरिका में एक बार फिर से गोलीबारी की वारदात होने का समाचार है। यह वारदात अमेरिका के केंटुकी राज्य के लुइसविले शहर में हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक- एक हमलावर ने यहां पर इकट्ठा हुए लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

जब तक लोग कुछ समझ पाते या फिर अपने बचाव के लिए कुछ कर पाते तब तक हमलावर कई लोगों को अपना निशाना बना चुका था। दूसरी तरफ कुछ खबरों में कहा जा रहा है कि हमलावर भी मारा जा चुका है लेकिन पुलिस की तरफ से हमलावर के मारे जाने की पुष्टि नहीं की गई है। केंटुकी के गवर्नर एंडी बेशेर ने कहा- मैं खुद घटनास्थल पर जा रहा हूं। यह वक्त लोगों की सलामती के लिए दुआ करने का है।

2021 में भी हुई थी फायरिंग

लुइसविले केंटुकी का बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट है। इसकी सीमा इंडियाना राज्य से लगी है। इस इलाके में 2021 में भी फायरिंग हुई थी, तब 4 लोगों की मौत हो गई थी। मारे गए चारों लोग माइग्रेंट वर्कर थे।

कुछ दिन पहले डेलावेयर प्रांत में हुई थी गोलीबारी

अमेरिका के डेलावेयर प्रांत के एक मॉल में गोलीबारी हुई है। इस घटना में 3 लोग घायल हो गए। पुलिस सूचना पाकर क्रिस्टियाना मॉल पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मॉल को खाली करवाया गया। वहीं डेलावेयर पुलिस ने कहा, ह्यक्रिस्टियाना मॉल और आसपास के क्षेत्र में सार्वजनिक सुरक्षा की चिंता नहीं है। हालांकि, इस क्षेत्र में ज्यादा भीड़ करने से बचें। अभी मॉल में दुकानदारों को खाली कराया गया है। फिलहाल किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags: