Categories: देश

Shraddha Murder Case : आरोपी आफताब 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में

इंडिया न्यूज, New Delhi (Shraddha Murder Case) : श्रद्धा मर्डर केस मामले में पुलिस ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aaftab Amin Poonawala) को साकेट कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आफताब की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। आफताब श्रद्धा वाकर हत्याकांड का मुख्य आरोपी है।

जेल अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में आरोपी तिहाड़ जेल में बंद है और अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या के मामले में सजायाफ्ता है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही आज यहां साकेत अदालत में पेश किया गया। मालूम रहे कि आरोपी आफताब जिसकी उम्र 28 वर्ष है, ने श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे और कटे हुए शरीर के हिस्सों को दक्षिण दिल्ली के छतरपुर के जंगलों में फेंका था। आरोपी ने इन टुकड़ों को अपने रेफ्रिजरेटर में जमा कर दिया था। फिलहाल दिल्ली पुलिस की ओर से अभी भी मामले की जांच चल रही है।

Shraddha Murder Case

आफताब का जेल में बर्ताव…

जेल अधिकारियों के अनुसार आफताब शतरंज की चालों की तरह साजिश रचने में समय बिताता है, अक्सर वह साथी कैदियों के साथ झगड़ा करता भी नजर आया है। आफताब बहुत चालाक है और मामले में नए मोड़ की उम्मीद की जा सकती है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि आफताब गलत जानकारी दे रहा है और जांच को गुमराह कर रहा है।

यह भी पढ़ें : Cylinders Blast In Jodhpur : शादी समारोह में गैस सिलेंडर फटे, 5 की मौत, दूल्हा सहित 60 घायल

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती…

12 mins ago

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम, जमकर की नारेबाजी

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम,…

22 mins ago

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी को लेकर दीपेंद्र हुड्डा का दावा

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी…

26 mins ago

kurukshetra Election News : लाडवा सबसे हॉट सीट, यहां की जानी है काउंटिंग, मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), kurukshetra Election News : हरियाणा में 15वीं विधानसभा आम चुनाव-2024 के…

27 mins ago