होम / सिद्धू मूसेवाला का गीत ‘मेरा नां’ रिलीज, एक घंटे में ही 2 मिलियन व्यूज मिले

सिद्धू मूसेवाला का गीत ‘मेरा नां’ रिलीज, एक घंटे में ही 2 मिलियन व्यूज मिले

• LAST UPDATED : April 7, 2023

इंडिया न्यूज, मानसा (Sidhu Moosewala New Song mera na) : जैसे कि पिछले दिनों सिद्धू मूसेवाला के पिता ने घोषणा की थी कि सात अप्रैल को सिद्धू मूसेवाला का नया गीत रिलीज किया जाएगा। आज 7 अप्रैल को वह गीत ‘मेरा नां’रिलीज कर दिया गया। सिद्धू मूसेवाला का यह तीसरा गीत है जो उनकी हत्या के बाद रिलीज किया गया है। इससे पहले भी सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह यह कह चुके हैं कि वे आने वाले कई साल तक अपने बेटे के गीत रिलीज करते रहेेंगे और उसे लोगों के दिलों में जिंदा रखेंगे।

एक घंटे में 2 मिलियन व्यूज, 1.5 लाख कमेंट

मूसेवाला के सोशल मीडिया चैनल्स पर रिलीज हुआ यह गीत पहले एक घंटे में 2 मिलियन व्यूज पर पहुंच गया। इस दौरान 7 लाख लोगों ने गाने को लाइक किया और डेढ़ लाख के कमेंट्स आए। इस गाने में नाइजीरियन रेपर बरना बॉय के लिरिक्स भी शामिल किए गए हैं। इस गाने में मूसेवाला की हत्या के बाद उनके प्रति दीवानगी दिखाई गई है।

जिसमें फैंस के हाथ में टैटू, गाड़ियों के पीछे पोस्टर और उनके गानों के बिलबोर्ड तक पहुंचने के बारे में बताया गया है। इसके अलावा मूसेवाला की हत्या के मामले में इंसाफ भी मांगा गया है। इससे पहले एसवाईएल गाना आया था जिसे उनके समर्थकों ने काफी पसंद किया लेकिन यूट्यूब पर उसे गाने को सरकार ने बैन कर दिया गया था। इसके बाद मूसेवाला की धार्मिक वार भी परिवार ने रिलीज किया।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT