होम / भारत में आज से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन

भारत में आज से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन

• LAST UPDATED : July 1, 2022

इंडिया न्यूज, Delhi News (Single use plastic ban): आज से पूरे भारतवर्ष में सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है, जिसके तहत प्लास्टिक से बनी कई तरह की चीजें आज से मिलनी बंद हो जाएंगी। बता दें कि इसमें रोजमर्रा की जिंदगी में प्रयोग होने वाली कई चीजें भी शामिल हैं, जो अब मार्कीट में दिखाई नहीं देंगी। जी हां, केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने उन सामान की लिस्ट जारी कर दी है, जिन पर रोक लग रही है।

जानिये किन चीजों पर लगा प्रतिबंध

प्लास्टिक कैरी बैग, पॉलिथीन (75 माइक्रोन से कम मोटाई), प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड्स, कैंडी स्टिक, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, आइसक्रीम स्टिक, थर्माकोल, प्लास्टिक के कप, प्लास्टिक की प्लेट, प्लास्टिक के गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे, मिठाई के डिब्बों को रैप या पैक करने वाली फिल्म, इन्विटेशन कार्ड, सिगरेट के पैकेट, 100 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक या पीवीसी बैनर, स्टिरर (चीनी आदि मिलाने वाली चीज) आदि।

मंत्रालय की तरफ से साफ बताया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक अगर कोई इस्तेमाल करता पाया गया तो उसे जेल या जुर्माना दोनों हो सकते हैं। बताया गया है कि सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम (ईपीए) के सेक्शन 15 के तहत एक्शन होगा।

यह भी पढ़ें : भारत में आज कुल केस 17,070 आए

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox