होम / 21 वर्षीय सिनी शेट्टी बनी फेमिना मिस इंडिया 2022

21 वर्षीय सिनी शेट्टी बनी फेमिना मिस इंडिया 2022

• LAST UPDATED : July 4, 2022

इंडिया न्यूज, National News (Mumbai): कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी ने मुंबई में JIO वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज हासिल किया। 2022 सिनी शेट्टी के साथ देश को अपनी नई ब्यूटी क्वीन्स मिलीं जिनमें रुबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर अप और शिनाता चौहान फेमिना मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर अप शामिल हैं। फेमिना मिस इंडिया के ऑफिसियल इंस्टाग्राम हैंडल पर रविवार को स्टार-स्टड फेमिना मिस इंडिया 2022 के विजेताओं की घोषणा कैप्शन में की गई, जिसमें लिखा था बधाई हो, चलो शैंपेन पॉप करें!

जानिए कहा की है सीना शेट्टी

Sini Shetty crowned Femina Miss India 2022Sini Shetty crowned Femina Miss India 2022

हमारे फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 के बैकग्राउंड की बात की जाए तो सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वाली हैं। 21 वर्षीय ब्यूटी क्वीन का जन्म मुंबई में हुआ था और उनके पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में स्नातक की डिग्री है। वर्तमान में, वह CFA नामक एक व्यावसायिक पाठ्यक्रम कर रही है। हमारी नई ब्यूटी क्वीन एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर है।

फेमिना मिस इंडिया की पहली रनर-अप, रुबल शेखावत राजस्थान, इसकी समृद्ध संस्कृति, विरासत और रॉयल्टी का प्रतिनिधित्व करती हैं। उसे नृत्य अभिनय और पेंटिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में गहरी रुचि है उन्हें बैडमिंटन खेलना पसंद है।

यह भी पढ़ें : आंध्र प्रदेश: प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता सैनानी सीताराम राजू की प्रतिमा का किया अनावरण

सेकेंड रनर अप का ताज

Sini Shetty crowned Femina Miss India 2022

शिनाता चौहान जिन्हें फेमिना मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया, वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। दिमाग के साथ साथ शिनाता चौहान अपने शैक्षिक क्षेत्र में एक विद्वान रही हैं उनमें नेतृत्व के गुण भी हैं। सिनी शेट्टी की जीत ने कर्नाटक राज्य में एक और गौरवशाली रत्न जोड़ा है

सिनी शेट्टी से पहले कर्नाटक की कई सुंदरियों में लारा दत्ता, सारा जेन डायस और संध्या चिब, नफीसा जोसेफ, रेखा हांडे और लाइमरैना डिसूजा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :  देश में आज 16 हजार से ज्यादा नए मामले

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox