Categories: देश

Bharat Bandh : SKM का कल भारत बंद का ऐलान

इंडिया न्यूज, (Bharat Bandh News) : किसानों की काफी लंबे समय से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी समेत अन्य मांगें पूरी नहीं हुई, जिस कारण लगातार विरोध देखा जा रहा है। रोषस्वरूप ही संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने 31 जुलाई को भारत बंद करने का निर्णय लिया है।

मोर्चे ने बंद के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किसान नेशनल हाईवे पर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक 4 घंटे चक्का जाम करेंगे, वहीं इस दौरान धरना भी दिया जाएगा। इसी कारण कई दिनों से संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेता गांवों में डोर-टू-डोर जाकर किसानों को जागरूक कर रहे हैं।

Bharat Bandh से चढूनी ग्रुप ने बनाई दूरी

gurnam singh chaduni

वहीं चक्का जाम के इस कार्यक्रम से भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप दूर है। चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी () ने इस बारे में कहा है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 31 जुलाई को भारत बंद के बारे में कहा है लेकिन उसमें उनकी यूनियन का कोई भी किसान भाग नहीं लेगा। गुरनाम सिंह बोले कि कोई दंगा या केस होता है तो इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

5 अगस्त को होगी महापंचायत : चढूनी ग्रुप

भाकियू चढूनी ग्रुप ने सरकार द्वारा देह शामलात व जुमला मुश्तरका मालकान भूमि वापस लेने के बारे में जारी आदेश के खिलाफ 5 अगस्त को महापंचायत करने का निर्णय लिया है, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की अध्यक्षता में बाढ़डा गांव में होगी।

चक्का जाम में सिर्फ इनको छूट

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शहीद भगत सिंह भारतीय किसान यूनियन समेत अन्य ग्रुप जिलेभर के टोल पर पहल शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तदोपरांत 11 से 3 बजे तक चक्का जाम किया जाएगा। चक्का जाम के दौरान सिर्फ आपातकालीन स्थिति के लिए ही छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : 5G Spectrum Auction 3rd Day : जानिए तीसरे दिन कहां पहुंची बोलियां, आज भी रहेंगी जारी

यह भी पढ़ें : India Coronavirus : आज आए 20408 नए संक्रमित मरीज

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

 10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…

9 hours ago

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

10 hours ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

10 hours ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

11 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

13 hours ago