होम / Dr. Neeraj Raj : समाजसेविका डॉ. नीरज राज ने गरीबों के विकास के लिए अग्रणी भूमिका निभाई

Dr. Neeraj Raj : समाजसेविका डॉ. नीरज राज ने गरीबों के विकास के लिए अग्रणी भूमिका निभाई

• LAST UPDATED : August 14, 2023

India News, इंडिया न्यूज़, Dr. Neeraj Raj, नई दिल्ली : इनरव्हील क्लब दिल्ली वसंत वाटिका की प्रेसिडेंट डॉक्टर नीरज राज ने इस साल क्लब की प्रेजेंट होना स्वीकार किया है। वह इनरव्हील संगठन से पिछले 10 साल से जुड़ी हैं। यह ऑर्गेनाइजेशन दुनिया की सबसे बड़ी वूमेन ऑर्गेनाइजेशन है और समाज सुधार के लिए बहुत सारे कार्य करती है। सुप्रसिद्ध समाजसेविका डॉ. नीरज राज गरीबों के कल्याण, पर्यावरण, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और दिल्ली की सड़कों पर भीख मांगने वाले बच्चों के कल्याण और मलिन बस्तियों के बच्चों के विकास के लिए काम कर रही हैं।

जल, जंगल, जमीन को बचाने के लिए चलाया जागरुकता अभियान

इसके साथ ही वह जल, जंगल, जमीन को बचाने के लिए जागरुकता अभियान भी चला रही हैं। यह संस्था महिला सशक्तिकरण को लेकर सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी काम कर रही है। डॉ. नीरज राज दिल्ली की कई मलिन बस्तियों का दौरा कर गरीब बच्चों के उत्थान और कल्याण के लिए काम कर रही हैं।

उनके इस काम से गरीब और जरूरतमंद लोगों को काफी फायदा हो रहा है, इसके साथ ही अन्य लोगों को भी डॉ. नीरज राज के काम से प्रेरणा मिल रही है। डॉ. नीरज राज ने बताया कि जिंदगी जीना इतना आसान नहीं है और खासकर उनके लिए जो गरीबी में जिंदगी जी रहे हैं। उनका सहयोग करना प्रत्येक भारतीय नागरिक का कर्तव्य होना चाहिए। देश के प्रत्येक नागरिक को अपने सामाजिक जिम्मेदारी का वहन करना चाहिए, इससे एक ओर जहां गरीब और मजबूर लोगों को मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर मन को शांति और संतुष्टि भी मिलेगी।

स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान को आगे बढ़ाएं

उनका कहना है कि गरीबों को गरीबी की दलदल से निकालने के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है, इसलिए गरीबों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए सामाजिक पहल होनी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि कई बार गरीबी के कारण कई प्रतिभाएं दम तोड़ देती हैं, ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उनकी प्रतिभा को निखारने की जरूरत है, ताकि वह देश दुनिया को अपनी प्रतिभाएं दिखा सकें। डॉ. नीरज राज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत अभियान को लेकर देशभर में जागरुकता अभियान चलाया है, लेकिन देश के प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य बनता है कि वह उनके इस कार्य को आगे बढ़ाएं।

जल, जंगल और जमीन बचाने की जरूरत

डॉक्टर नीरज राज का कहना है कि जल जंगल और जमीन बचाने की आवश्यकता है और तीनों ही चीजें महत्वपूर्ण हैं। उनका कहना है कि स्वच्छ जल की कमी हो रही है। जंगल को बचाना इसलिए जरूरी है कि हम सबको स्वच्छ हवा मिल सके और जमीन को बचा करके रखना है, ताकि उसका सदुपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि जल संचयन करना बहुत जरूरी है। जल संचय के लिए जागरूकता अभियान चलाना चाहिए और वर्षा ऋतु में पर्यावरण को बचाने के लिए व स्वच्छ हवा के लिए प्रत्येक नागरिक को कम से कम हर वर्ष 2 पौधे जरूर लगाना चाहिए।

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox