देश

SP Singh Baghel : बघेल भी कानून मंत्रालय से हटाए गए, अब यह मिला पदभार

  •  स्वास्थ व परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री का जिम्मा सौंपा गया

India News (इंडिया न्यूज), SP Singh Baghel, नई दिल्ली : विधि एवं न्याय मंत्रालय से किरेन रीजीजू को हटाए जाने के कुछ घंटों के बाद ही इस महत्वपूर्ण मंत्रालय के राज्यमंत्री सत्यपाल (एसपी) सिंह बघेल की भी छुट्टी कर दी गई है। जी हां अब उन्हें स्वास्थ व परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री का जिम्मा सौंपा गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एसपी सिंह बघेल को विधि व न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री के स्थान पर स्वास्थ व परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया है।

इससे पहले, रीजीजू की जगह संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को विधि एवं न्याय मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) का जिम्मा सौंपा गया था। रीजीजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई।

यह भी पढ़ें : Kiren Rijiju : पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभालेंगे अब किरेन रीजीजू

यह भी पढ़ें : Arjun Ram Meghwal became law minister : किरेन रीजीजू को कानून मंत्रालय से हटाया गया, मेघवाल बने विभाग के नए मंत्री

यह भी पढ़ें : Ratan Lal Kataria : मौत के 23 घंटे पहले केंद्र के कार्यों का किया था गुणगान

यह भी पढ़ें : MP Ratan Lal Kataria Passed Away : नहीं रहे भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया, अंतिम संस्कार आज

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Sirsa Crime News : फर्जी फर्मों के मामले में “इस आरोपी सरगना” को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

सिरसा ट्रायल कोर्ट में जारी सुनवाई पर लगी रोक, एडवोकेट जनरल ने जवाब दाखिल करने…

9 hours ago

Bajrang Punia ने किया अपना पदभार ग्रहण, जानिए आज से कांग्रेस की कौन जिम्मेदारी संभालेंगे पुनिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Bajrang Punia : कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष…

10 hours ago

Student’s Messages To PM : गुरुग्राम के लाखों बच्चों ने PM मोदी को क्या संदेश भेजा? रिकॉर्ड बनेगा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Student’s Messages To PM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान…

10 hours ago

BJP Legislature Party Meeting बुलाई, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद पर ये नाम हो सकते है फाइनल 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), BJP Legislature Party Meeting : हरियाणा में नई सरकार, नए…

10 hours ago